Best collection of Hindi stories

Blog Search

Bannner q

Translate

Best collection of Hindi stories

सोमवार, 31 मई 2021

मई 31, 2021

Horror Story in Hindi - खौफ। ||Hindi Stories Blog

 


शाम ढल रही थी | आसमान पुरा काला पड चुका था जैसे किसी ने काले रंग की शीशी उडेल दि हो | शायद बारिश आने को बेकरार है |,

 घिरा हुआ आसमान और ठंडी हवाये चाँदनी को बेहद पसंद थी | बारिश चाँदनी के बदन में एक अजब सी सिहरन पैदा करती थी |

 चाँदनी आईने के सामने पिछले आधे घंटे से बन-सवर रही थी | बन-सवर क्या ? सजने की रिहर्सल कर रही थी |

 तीन बार तो साडीयाँ चेन्ज कर चुकी थी | चाँदनी को साज-श्रुंगार का बहुत शौक था आज उसे मिसीस कपूर की बेटी की शादी में जाना था |


 चाँदनी कॉलेज की अध्यापक थी मगर दिखती कॉलेज स्टुडन्ट जैसी ! वो हमेशा खूबसूरत दिखना और खूबसूरत रहना चाहती थी |

चाँदनी अब तैयार होकर रवाना हि हो रही थी उसके नजर अखबार पर पड़ी | उसमें कोई भैरव चौक की खबर थी |

 लिखा था की भैरव चौक नाम के एक छोटे से इलाके में बहुत सारी अजीबो-गरीब घटनाएं घटी है |


कितनी वारदातें हुई है लूट-मार, हत्या, अपहरण, बलात्कार, भूत-प्रेत का साया, सभी घटनाएं वही तो घटी है लोग वहाँ दिन के उजाले में भी जाने का साहस नहीं करते थे |

 ये खबर पढते ही थोडे समय पहले चाँदनी का चमकता चहेरा फिका पड गया उसके चहरे पर मानो हलका खौफ मंडरा रहा हो !

थोडी देर वो खामोश होकर वही खडी रही मानो ये खबर उसके मन में घर कर गई हो ! चाँदनी की खामोशी मिसीस कपूर के फोन ने तोडी |

 चाँदनी ने फोन उठाया और बातें करते वहाँ से कार में निकल गई | चाँदनी को शादी में पहुँचने में कोई दिक्कत नहीं आई |


चाँदनी ने गाडी से बाहर निकलने से पहले एक बार फिर अपना चेहरा निखार लिया था | चाँदनी का स्वागत हँसते चहेरो ने किया |

मगर कुछ चहेरे ऐसे भी थे जिसने चाँदनी को बुरी नियत से देखा | वो चहेरे थे कॉलेज के बदमाश और कॉलेज ट्रस्टी के बीगडे हुए लडके !

कॉलेज ऊन लडको को पाँच पापी बुलाती थी | लडकीयो को छेड़ना, लडकीयो के साथ बद-तमीजी करना, लड़ना-झघडना

 वो सब उन पांचो को काम था इसलिए कॉलेज उसे पाँच पापी बुलाती थी | खैर ! चाँदनी भी उनकी हरकतों को भलीभाती जानती थी


 इसलिए उसको अनदेखा करके शादी में शामिल हो गई | नाच-गाना, खाना-पीना, गप्पे लडाने और बिदाई में पता हि नहीं चला के ......

 रात के 11 बज गये है | उसे घर पहुँचने में अभी उसे 2 घंटो का फासला तय करना था | चाँदनी के पति जतीन का फ़ोन आता था |

 ‘हेल्लो चाँदनी ? कहा हो ?’ – जतीन ने कहा | ‘में शादी में आई थी पर बहुत देर हो गई है



 बस मिसीस माथुर के साथ अब निकल ही रही हुं’ – चाँदनी ने बातें खतम करके फोन रखा |

 चाँदनी ने फटाफट से मिसीस कपुर बाय किया और मिसीस माथुर को ढुंढने लगी मगर पता चला की मिसीस माथुर तो घर के लिए कब की रवाना हो चुकी है |

 चाँदनी सोचने लगती है की अब अकेली घर कैसे जायेगी ? तभी अचानक से तेज बिजली कडकी ...सायद थोडे समय के बाद बारिश होने वाली है

  उसने किसी परवा करे बिना वहाँ से अकेली निकल पड़ी मगर वो पाँच पापी चाँदनी की हर हरकत नजर रखे हुए थे |

चाँदनी ने बस थोड़ा सा हि फासला तय किया हि था की बारिश की बुंदाबारी आने लगी |

चाँदनी मन हि मन सोच रही थी की वो बारिश बंद होने का इन्तजार करे ? या फीर आगे बढे ?


 चाँदनी को जल्द हि तय करना था उसे क्या करना है ? उसने आगे बढ़ने का फैसला किया |

 चाँदनी की कार थोडी आगे बढी ही थी की तेज बारिश शरु हो गई | हमेशा चाँदनी को सिहरन देने वाली बारिश की बुंदे आज बाधा बन रही थी |

 चाँदनी बारिश की बुंदोबारी को चीरती आगे बढ़ रही थी | चाँदनी का आगे बढ़ने का फैसला सही था क्योंकि बारिश बंद हो चुकी थी |

चाँदनी हलके मन से ड्राईव कर रही थी मगर ...लगता है आज का दिन चाँदनी के लिए सच-मुच भारी था क्योंकि सामने ट्राफीक जाम था |

 गाडीयों की लम्बी लाईन लगी थी | किसी से पूछा तो पता चला की भारी बारिश के चलते आगे का रास्ता पुरा ब्लॉक हो चुका है |

 जब तक रास्ता साफ नहीं होगा तब तक ट्राफिक जाम रहेगा और रास्ता साफ होने में सुबह भी हो सकती है |


सुबह का नाम सुनते हि चाँदनी की हवाईयाँ उड लगी | तभी चाँदनी देखती है की कुछ गाडीया कच्ची सड़क की तरफ़ जा रही है |

 ‘भैया ये कच्ची सड़क कहा जाती है ?’ – चाँदनी ने किसी से पुछा | ‘ये कच्ची सड़क शहर जाती है बहन जी’

 चाँदनी फिर से सोचने लगी की वो रास्ता खुलने का इन्तजार करे या फिर कच्चे रास्ते से जाये ?

 उसने सोचा की वो कब तक अकेली रास्ता साफ होने का इन्तजार करेंगी ? वो भी कच्ची सड़क की तरफ़ जा रही गाडियां के साथ गाडी चला कर शहर वाले रास्ते जा सकती है,

 इसलिए उसने वो कच्ची सड़क से घर जाने का फैसला किया | चाँदनी आगे बढ़ तो रही थी मगर खौफ़ अभी भी उसके सीर पर डर मंडरा रहा था

 क्योंकि वो आगे चल रही गाडियां के सहारे जा रही थी जैसे कोई दीपक की रोशनी लेकर अंधेरे से गुजर रहा हो !,

 आगे चल गाडीयो की रफ्तार तेज होती है वो सब चाँदनी की कार से आगे बढ़ जाती है |


 इतनी बढ जाती है की वो सब कारे हेडलाईट के सहारे देखी जा सकती थी | चाँदनी भी उन तक पहुंचने के लिए अपनी गाडी की स्पीड बढाती है मगर .... गाडी अचानक से बंद हो जाती है |

 गाडी बंद होते हि चाँदनी बदहवास सी हो जाती है | वो वहाँ अकेली थी आगे पीछे कोई नहीं था |,

 आगे जाती गाडीयाँ एक के बाद एक आंखो से ओझल हो रही थी | चाँदनी अब बेचेन सी होने लगी थी | धडकने तेज चल रही थी |

 उसके माथे से डर की बुंदे एक के बाद टपकने लगी थी उसके आंखो में खौफ साफ़ दिख रहा था | वो गभराके जोर-जोर से सांसे ले रही थी |

 उसने अपने पर्स से फोन निकाला और जतीन का नंबर डायल करने लगी मगर वहाँ मोबाइल कनेशन के नाम पर कुछ नहीं था |



 वो इतना डर गई थी की वो गाडी से बाहर निकलना भी नहीं चाहती थी | उसे कुछ सूझ नहीं था बस गाडी स्टार्ट करने में लगी थी

 वो बार बार चाबी को डाए-बाए घुमा रही थी मगर नतिजा वही गाडी स्टार्ट नहीं हो रही थी | अचानक से चाँदनी की नजर उसके पर्स में जाती है

 और उसमें एक तवीज दिखता है वो तवीज जो चाँदनी की माँ ने आखरी सांस लेते वक्त दिया था और कहा था की 'ये तवीज बुरे वक्त में तुम्हारी हिफाजत करेगा' |

चाँदनी ने तुरंत तवीज लिया और आँखें बंद करके फ़िर से गाडी स्टार्ट करने की कोशिश करने लगी |

माँ का दिया तवीज काम कर गया था गाडी एक झटके में स्टार्ट हो गई थी | चाँदनी के तो जान में जान आई हो ऐसे राहत की सांस ली |

 चाँदनी तवीज की शक्ती से अचंभित हो गई | वह समय व्यर्थ किये बिना वहाँ से चल दी |

 चाँदनी एकादा किलोमीटर का रास्ता काटा था वहाँ उसे एक बोर्ड दिखता है उसे बोर्ड पे लिखा था .भैरव चौक .!

 भैरव चौक नाम पढते ही रौगटें खड़े हो गये और आँखें खुली की खुली रह गई उसकी सांसे फिर से तेज रफ्तार से बढ़ने लगी |

 वही भैरव चौक जिसके बारे चाँदनी्ने पढा था जहाँ पर खुन, बलात्कार जैसे वारदातें हुई थी |

 उसने फ़िर से तवीज को हाथ में थामा और एक पल के लिए आँखें बंद की जैसे वो भगवान से दुआ मांग रही हो के अब की बार गाडी बंद ना हो !

 मगर . ये क्या ? चाँदनी की कार भैरव चौक के नाम के बोर्ड के ठिक सामने आ कर रुक गई |


 चाँदनी ने बाहर का नजारा देखा तो वो बेहद अँधेरा और डरावना था | जुगनु की टमटमाटी रोशनी के सीवाँ कुछ दिखाई नहीं दे रहा था |

 चाँदनी ने फिर से तवीज उठाया और आँखें बंद कर के भगवान का नाम लेती हुई गाडी स्टार्ट करने में जुट गई |

 गाडी के चाबी को डाई-बाई घुमाकर उसकी उंगलीया तक थक गई थी मगर अब की बार गाडी शुरू होने का नाम ही नहीं ले रही थी |

 एक दो बार फोन भी लगाया मगर वहाँ भी उसे नाकामीयबी मिली वो इतनी डरी हुई थी की गाडी से बाहर निकलने में भी उसके पैर कांप रहे थे |


 तभी ..उसे सामने कुछ दिखा .. सामने से सफेद रंग की कुछ धुंधली-धुंधली आकृति आ रही थी |,

 चाँदनी उसे देख दहल गई और बदन में कंपकंपी होने लगी | वो आकृति जैसे-जैसे आगे आ रही थी वैसे-वैसे एक आकृति से तीन आकृतियाँ हो गई थी |

 काले घने अंधेरे में सफेद रंग साफ-साफ दिख रहा था | चाँदनी उसे देख बस सोच रही थी ये क्या आ रहा है ? सफेद चादर ओढे कोई आदमी ?

 या फ़िर कोई भूत-प्रेत.. ? चाँदनी के पसीने छुटने लगे थे | चाँदनी ने जल्दी से गाडी के शीशे बंद है की नही ये तसल्ली कर ली और वहाँ बैठे-बैठे तवीज को थामे आंखे बंद करके भगवान का नाम जपने लगी |

 अब वो आकृतियाँ चाँदनी के गाडी के आगे पीछे मंडराने लगी थी | सहमी हुई चाँदनी जोर-जोर सांसे लेकर, हलकी सी कनकियों से देख रही थी |

 तभी किसी ने गाडी के शीशे पर जोरदार वार किया | चाँदनी उस तरफ देखा तो मालुम पडा के वो गाडी के शीशे तोडने की कोशीश कर रहे थे |

 चाँदनी गभराके जोर-जोर से चील्लाने लगी - ‘बचाओ , बचाओ !’ चाँदनी चिल्लाती रही और वो शीशे पर वार करते रहे और एक शीशा तोड़ दिया |

  शीशे टुटते ही चाँदनी को कही से मदद मिल जाये इसलिए वो जोर से चिल्लाने लगी - ‘बचाओ, कोई मुझे बचाओ !!’

 किसी ने गाडी का दरवाजा खोल दिया और चाँदनी का हाथ पकद के गाडी से एक झटके में बाहर फ़ेक दिया |

 चाँदनी गाडी से बाहर गीरकर एक पत्थर से आ टकराई | चाँदनी मानो अधमरी सी हो गई थी

 उसने हिम्मत जुटाई और वहाँ से उठ खड़ी हो गई तो उसने देखा के वहाँ तीन सफेद चादर ओढे तीन शख्स थे |

 वो तीनो के चहरे काले, दहशतभरे और भयानक थे और सब हाथ में चक्कू लेकर खड़े थे |

 चाँदनी समझ गई के ये सब लुटेरे है और बिना कुछ बोलें चाँदनी ने सोने-चांदी के जेवर निकालने लगी |



 ‘ये सब ले लो मगर मुझे जाने दो’ – चाँदनी से बिलकते हुई उन लुटेरो से कहा |

 एक लुटेरे ने तुरंत चाँदनी के हाथों से सब जेवर छीन लिए | चाँदनी अभी भी बिकल-बिलक कर बस रोये जा रही थी |

 ‘ये सब तो हम लेंगे ही मगर इतनी लूट काफ़ी नहीं हमारे लिए’ – एक लूटेरे ने चाँदनी के उपर हवस भरी नजर डालते कहा |

 चाँदनी लूटेरो का इरादा समज गई थी और एक सांस लेकर वहाँ से भागी | वो तीनो भी चाँदनी के पीछे भागे |

 मगर सहमी हुई चाँदनी कितने तक भाग पाती ? उन तीनो भैडीये ने आखिरकार चाँदनी को पकद ही लिया |

 ‘बचाओ . बचाओ !’ – चाँदनी पुरी ताकत से चिल्लाई | ‘यहाँ तुम्हें बचानेवाले कोई नहीं आयेगा !


 चिल्लाओ जीतना चिल्लाना हो ऊतना’ – एक लुटेरे ने हँसते हुए कहा | तभी एक लुटेरे पर पिछे से तेज वार होता है | वो लुटेरा वही ढेर हो जाता है |

 चाँदनी को एक आशा की किरण दिखाई देती है | वो दोनो लुटेरे पीछे देखते है की ये वार किसने किया ?

 चाँदनी भी उस तरफ देखती जहाँ से वार हुआ था | वहाँ वो कॉलेज के पांच स्टुडन्ट होते है जीसे कॉलेज पाँच पापी कहके बुलाती थी |

 वो पाँच स्टूडन्ट बचे दो लुटेरे पर झपते है उन्हे मार मारके बेहोश कर देते है | चाँदनी वहाँ सहमी खडी आंखो से आंसु बरसाती बस देखती रही थी

 और सोच रही थी की जिस पाँच पापी को बुरा और गलत समज रही थी वही लोगो ने आज चाँदनी को बुरे हादसे से बचा रहे थे |

 ‘मेडम हम बुरे है मगर इज्जत सब की करते है आप बेफ़िकर होकर जाईये |



 ये बंटी आप को सुरक्षित घर तक छोड़ देगा और हम इन लुटेरो को पुलिस के हवाले कर देगें इन लोगो ने भूत-प्रेत के नाम पर बहुत लूट मचा रखी थी

 अब पुलिस इन्हे मजा चखायेगी – एक स्टुडन्ट ने कहा | ‘मुझे माफ कर देना ! मै तुम लोग को गलत समज नहीं थी मगर तुम ....’

 इन से आगे चाँदनी के मुँह से एक शब्द भी निकल नहीं पाये चाँदनी के आंसु ही थे जो सारी बातें बयां कर रहे थे |

 चाँदनी वहाँ से सुरक्षित होकर घर गई |


Story by

Hindi Stories Blog

मई 31, 2021

Horror story in Hindi - आत्मा से प्यार || Hindi Stories Blog




मै हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में ऑपरेटर का काम करता हु | मेरा घर कंपनी से 10 किमी दूर है | मेरे पास एक बाइक जिससे मै अपना घर से कम्पनी और कम्पनी से घर का सफर पूरा करता हु | 

एक दिन ऑफिस से घर जा रहा था तो रास्ते में मुझे मेरे कॉलेज [जिसमें मैंने अपनी ग्रेजुएशन पुरी की थी ] के बाहर एक लडकी दिखाई दी, जो मुझे देखकर मुस्करा रही थी | मैंने उसे टालते हुए मै घर की ओर निकल पड़ा | दुसरे दिन फिर वोही लडकी मुझे उसी जगह पर दिखाई दी | वो भी मुस्करा रही थी और मै भी मुस्कुराता हुआ निकल पड़ा | मूझे उसकी प्यारी से मुस्कान से प्यार हो गया था लेकिन कभी रुकने की कोशिश नहीं की | वो लडकी कई दिनों तक मुझे दिखी और एक दिन वो मुझे वहा नहीं दिखाई दी | मै बैचैन हो गया लेकिन मै उसके बारे में कुछ नहीं जानता था और ना कभी बात की थी इसलिए उसका पता भी नहीं लगा सकता था | मई कई दिनों तक उस लडकी के नहीं दिखने से बैचेन रहा | कई बार तो मै कम्पनी से जल्दी निकलकर उसका इन्तेजार भी करता पर वो मुझे नहीं दिखी | 

एक दिन मेरे मोबाइल पर किसी अनजाने नंबर से फ़ोन आया | मैंने फ़ोन उठाया तो एक लडकी बोली | उसने मेरा नाम पूछा और वो मुझसे बात करने लगी और बताया कि मै वही लडकी हु जिसे तुम रोज़ बाइक से गुजरते हुए देखा करते थे | मै अचम्भित रह गया कि इसके पास मेरा नंबर कैसे आया और ये मेरसे क्यों बात कर रही है | लेकिन उसकी मीठी बातो में इतना खो गया कि ये सब बाते भूल गया | 
               
एक दिन उसने मुझे कॉलेज के बाहर मिलने के लिए बुलाया | मै और मेरा दोस्त हम दोनों बाइक पर उससे मिलने को गये क्यूंकि कभी मै लडकी से अकेले नहीं मिला था तो घबरा रहा था | मै और मेरा दोस्त जैसे ही कॉलेज के बाहर पहुचे तो वहा वो लडकी कही पर भी दिखाई नहीं दी | मैंने काफी फ़ोन लगाया लेकिन फ़ोन स्विच ऑफ था |मै घर लौट गया और घर में घुसते ही उसका फोन आया तो मैंने गुस्से से कहा कि हम वहा पर आपका इंतजार कर रहे थे आप क्यों नहीं आयी | तो उसने कहा कि “तुम अपने दोस्त को क्यों साथ लेकर आये थे मुझसे अकेले मिलने आना “| मैंने कहा ठीक है | 

अगलेे दिन सुबह सुबह मैंने उसके फ़ोन लगाया लेकिन उसकी मम्मी ने फ़ोन उठा लिया | मै एक बार तो डर गया लेकिन कॉलेज के प्रोजेक्ट का बहाना कर उससे बात करने को उसकी मम्मी से कहा | उसकी मम्मी ने कहा “पागल हो गये हो क्या प्रिया को मरे तो तीन महीने हो चुके है “| मै हक्का बक्का रह गया और मेरे हाथ से मोबाइल छुट गया और मै बुरी तरह कांपने लगा | मैने सोचा कि जिस लडकी को देख रहा था और जिससे मै बात कर रहा था वो एक आत्मा थी | मुझे फिर भी विश्वास नहीं आया | 

मैंने अगले दिन फिर प्रिया की मम्मी के फ़ोन लगाकर सारी घटना सुनाई तो उन्होंने कहा “मेरी बात पर यकीन ना हो तो मेरे घर आकर देख लो “| मैं प्रिया के घर गया तो प्रिया के फोटो पर माला लगी थी | उसकी माँ ये घटना सुनकर भावुक गो गयी लेकिन उस दिन से मैंने अपनी वो सिम निकालकर फेंक दी और नए नंबर ले लिए और फिर कभी फोन नहीं आया | लेकिन आज भी मै अनजान नंबर से अक्सर सहम जाता हु | मित्रो अगर आपको मेरी आप बीती पसंद आये तो शेयर जरुर करे | ये कहानी मै प्रिया को समर्पित करता हु ।

Story by
Hindi Stories 

रविवार, 30 मई 2021

मई 30, 2021

Sad Love Story in Hindi 2021 - एक गरीब की सच्ची प्रेम कहानी||Hindi Stories Blog

 


दोस्तों आप सब ने आज तक काफी लव स्टोरी फिल्में देखी होगी,प्यार की बहुत सी कहानियां पढ़ी होगी, परंतु आज मैं आपको एक ऐसी दर्द भरी सच्ची प्रेम कहानी बताने वाला हूं, जो शायद दुनिया की सबसे अनोखी प्रेम कहानियों में से एक होगी।और यह कहानी सिर्फ एक लड़के की नहीं है, बल्कि यह उन लाखों करोड़ों लोगों की कहानी है। जो किसी वजह से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते, और उनके ख्वाब अधूरे ही रह जाते हैं। तो चलिए बिना देर किए कहानी पढ़ते हैं।


अमीर लड़की और गरीब लड़के की सच्ची प्रेम कहानी


एक गांव में का बहुत ही मासूम, खूबसूरत, और अच्छा लड़का रहता था उसके परिवार में उसके मां-बाप भाई-बहन सभी थे। परंतु दुख की बात यह थी कि उसके मां-बाप बहुत गरीब थे। इतना गरीब की बड़ी मुश्किल से उनका गुजारा हो पाता था। वह लड़का पढ़ने में काफी तेज और समझदार था। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। एक दिन की बात है, खेल-खेल में गांव की ही एक खूबसूरत लड़की से उसकी आंखें चार हो गई। और सिर्फ आंखें चार ही नहीं हुई बल्कि वह लड़की पहली नजर में ही उसके दिल की गहराईयों में उतर गई। वह लड़की काफी अमीर घर की इकलौती बेटी थी। वह लड़की भी मन ही मन उस लड़के से प्यार करने लगी। इस तरह वह मासूम लड़का बचपन में ही प्यार की गहराईयों में खो गया। वह उस लड़की से इतना प्यार करने लगा कि उसे देखें बिना उसका जीना मुश्किल हो गया। वह लड़का उस लड़की के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसे ना पढ़ने में मन लगता और ना उसे खाने पीने का होश रहता। वह 24 घंटे उसके ही ख्यालों में खोया रहता। खैर दिन तो कैसे भी उसे देखने के चक्कर में कट जाता। परंतु रात भर उसे नींद नहीं आती। रात भर वह बिस्तर पर करवट बदलता रहता कि कब सुबह हो और उसकी झलक मिले। अगर एक दिन भी वह लड़की नजर नहीं आती तो वह अकेले में जाकर रोने लगता था। धीरे धीरे उसका प्यार बढ़ता गया।

                  

उसने ने कई बार अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश की मगर कर नहीं पाया। कई बार प्रेमपत्र लिखा लेकिन वह उसे दे नहीं पाया क्योंकि उस लड़की के नजदीक जाते ही उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता और वह घबराकर अपना इरादा बदल देता। शायद उसके मन में एक डर था कि कहीं वह इंकार न कर दे या उससे नाराज ना हो जाए। वह किसी भी कीमत पर उसे खोना नहीं चाहता था। देखते ही देखते 3 साल बीत गए मगर वे अपने प्यार का इजहार ना कर सके। बस जहां रहते वह एक दूसरे को देखने के बहाने ढूंढते रहते। वह लड़का काफी शर्मिला और संकोची था। शायद इसलिए वह अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहा था और वह लड़का गरीब था और लड़की अमीर थी शायद यही सोच कर उसकी अपने प्यार का इजहार करने की कभी हिम्मत नहीं हुई। मगर उसका प्यार बिल्कुल सच्चा और पवित्र था। उसने कभी भी उस लड़की के बारे में गलत नहीं सोचा और ना ही उसे कभी गलत नियत से छूने की कोशिश की थी।हां कभी-कभार वे हंसी मजाक कर लिया करते थे परंतु उन्होंने कभी भी एक दूसरे से अपने प्यार का खुलकर इजहार नहीं किया था। इधर धीरे धीरे उस लड़के के घर की आर्थिक हालत बिगड़ने लगी। अपने मां बाप और छोटे-छोटे भाई बहनों का एकमात्र सहारा होने की वजह से उसके ऊपर घर की जिम्मेदारी आ गई थी और वह इस जिम्मेदारी को समझता भी था। अंततः उसके मां-बाप ने उसे पैसे कमाने के लिए शहर भेज दिया।


वह लड़का शहर कमाने तो चला गया लेकिन उसका हाल जल बिन मछली की हो गई। वह 15 साल का लड़का दिन भर काम करता और रात भर उस लड़की की याद में रोता रहता। ऐसे ही करीब 3 महीने बीत गए। एक दिन उसका दिल ऐसा उड़ा कि वह काम छोड़ कर शहर से अपने गांव भाग आया। गांव आकर वह देखता है क्या कि उस लड़की की शादी कल ही होने वाली थी और वह लड़की भी काफी खुश नजर आ रही थी। अब तो उस लड़के को ऐसा लगा कि उसकी सारी खुशियां,सारी दुनिया ही उजड़ गई। लेकिन वह क्या करें एक तरफ प्यार था और एक भाई और एक बेटे का फर्ज था। उसने फैसला कर लिया कि उसे अपने बूढ़े मां बाप और छोटे-छोटे भाई बहनों की खुशी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देनी ही पड़ेगी। अगले दिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा और चुपचाप शहर चला गया।उसने उस लड़की को लाख भुलाने की कोशिश की मगर कभी भी उसे भुला नहीं पाया।


आज उस घटना के 10 साल हो गए हैं। उस लड़के की भी शादी हो गई है, बच्चे भी हो गए हैं,और वह अपनी जिंदगी में खुश भी हैं। लेकिन वह लड़का आज भी उस लड़की से उतना ही प्यार करता है, जितना पहले करता था। आज भी जब वह लड़की उसके सपनों में आती है तो वह फूट-फूट कर रोने लगता है। उसके मन में आज भी एक कसक है कि उसने अपने प्यार का इजहार क्यों नहीं किया।आज भी वो उस लड़की से बताना चाहता है कि वह उससे कितना प्यार करता था। आज भी वह उस लड़की से सिर्फ एक बार पूछना चाहता है कि वह उससे प्यार करती थी या नहीं, मगर परिवारिक मर्यादा और सामाजिक दायरे उसे इसकी इजाजत नहीं देते। लेकिन वह उस लड़की से कल भी प्यार करता था, आज भी प्यार करता है, और हमेशा प्यार करता रहेगा।

                    

         

        इस कहानी की सीख


दोस्तों इस कहानी से मैं आप सबको 3 सीख देना चाहता हूं कि अगर आप किसी लड़की से सच्चा प्यार करते हैं तो ज्यादा इंतजार ना करें। जल्द से जल्द उससे इजहार कर दें। क्योंकि वक्त का कोई भरोसा नहीं है कि कब क्या हो जाए। वरना आपको भी जीवन भर एक कसक के साथ जीना पड़ेगा क्योंकि ना तो बीता हुआ समय वापस आ सकता है और ना ही ये जिंदगी दोबारा मिल सकती है। दूसरी बात अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो पहले प्यार को साइड में रखकर, अपने पढ़ाई पर ध्यान दें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। और अपने जीवन में कामयाब होकर दिखाएं। बड़ा आदमी बन कर दिखाएं नहीं तो यह दुनिया आपका प्यार कभी पूरा नहीं होने देगी क्योंकि ये इस दुनिया का कड़वा सच है कि ये दुनिया जाति और धर्म नहीं बल्कि आपकी हैसियत देखती है। इसलिए इस दुनिया को अपनी हैसियत दिखाना जरूरी है वरना आप की भी प्रेम कहानी अधूरी ही रह जाएगी। तीसरी बात अगर आपको अपने प्यार और अपने परिवार में से किसी एक को चुनना पड़े तो बेशक अपने परिवार को ही चुनना। विशेषकर तब जब पूरा परिवार आप पर ही आश्रित हो। क्योंकि आप अपने मां-बाप के पहला प्यार हो।आपके मां-बाप आपकी खुशी के लिए हजारों कुर्बानियां देते हैं।इस सारी पृथ्वी पर आपके मां-बाप से ज्यादा और कोई आपसे प्यार नहीं कर सकता। इसलिए अपने मां-बाप की खुशी के लिए अपने प्यार को कुर्बान कर देना ही आपके लिए बेहतर होगा।


Story by

Hindi Stories Blog

शनिवार, 29 मई 2021

मई 29, 2021

Sad Love Story in Hindi 2021 - सच्चे प्यार की एहमियत|| Hindi Stories Blog

 

sad love story image, sad love story status

मेरा नाम शेखर है और मैं आज आपको अपनी लव स्टोरी सुनाने जा रहा हूं मेरी लव स्टोरी के बारे में मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि ऐसा बहुत लोगों के साथ हुआ है जैसा मेरे साथ भी हुआ मैं पहले बहुत खुश रहता था अपने दोस्तों के साथ बहुत हंसी मजाक करता था।


1 दिन में फेसबुक चला रहा था तो उसपर मुझे एक लड़की की आईडी दिखी Aisha Chaudhary मैंने वैसे ही मजे मजे में उस पर Request send कर दी सेंड करने के बाद 2 दिन के बाद उसने रिक्वेस्ट Accept कर ली। फिर मैंने उसको मैसेज किया 


Hi..


 मैसेज करने के बाद उसका रिप्लाई नहीं आया 2 दिन बाद उसका रिप्लाई आया


 Hello..


हमारी थोड़ी बहुत बात हुई फिर पता नहीं क्या हुआ 2 महीने तक उसका कोई मैसेज कोई रिप्लाई नहीं आया। मैंने भी कोई मैसेज नहीं किया फिर 2 महीने बाद मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने गया हुआ था वहीं पर उसका एकदम से मैसेज आया 


Hello...


 कैसे हो। मैंने उसको कहा बहुत अच्छा तो उसके एक मैसेज आया कि मैं उसकी सिस्टर बोल रही हूं उसने कहा कि मेरी बहन आप से बात करना चाहती है आप मुझे अपना मोबाइल नंबर दीजिए मैंने कहा ऐसे तो मैं अपना मोबाइल नंबर नहीं दे सकता तो उसने कहा आप मेरा मोबाइल ले लीजिए और मुझे कॉल करिए तो मैंने पहले तो बहुत सोचा कि कॉल करूं या ना करूं ।

फिर मैंने हिम्मत करके उस नंबर पर कॉल करें तो मेरी बात हुई Aisha Chaudhary जिसकी आईडी थी उसका नाम था


                  


 Naira


 उसका रियल नेम नायरा था तो उसने मुझे से बात करी हाय हेलो तो उसने कहा कि आप व्हाट्सएप चलाते हो तो व्हाट्सएप डीपी हटा लीजिए स्टेटस व्हाट्सएप मैंने उससे पूछा ऐसा क्यों डीपी क्यों हटा दूं तो उसने कहा मेरा फोन मेरा छोटा भाई भी चलाता है मेरी बहन भी चलाती है तो उनको अगर कुछ शक हो गया तो मेरे मम्मी पापा को बोल देंगे तो मुझे प्रॉब्लम हो जाएगी ।

मैने कहा चलो ठीक है मैं हटा देता हूं डीपी मैंने ऐसा ही किया मैंने डीपी हटा ली डीपी हटाने के बाद हमारी बहुत बात हुई हो तो कम से कम हमने 15 दिन लगातार बात करी हमारी वीडियो कॉल भी होती थी कॉल भी होती थी 20 दिन बाद मैंने उसे प्रपोज करने को सोची और मैंने ऐसा किया उसका मैसेज आया मैंने उसे प्रपोज कर दिया लेकिन उसने मना कर दिया ।

 वो बोली सॉरी पर हम रिलेशन में नही आ सकते मैंने उससे पूछा ऐसा क्यू वो बोली मैं आपको बिलकुल भी टाइम नहीं दे पाऊंगी । मैंने कहा ऐसा क्यों वो बोली मैं हॉस्टल में रहती हूं। वहा पर हमे फोन रखना एलाउड नहीं हैं। तो बिना मोबाइल के मैं आपसे बात नहीं कर पाऊंगी । तो मैंने उसकी बात सुनकर कहा तो क्या हुआ शायद वो मेरी सबसे बड़ी गलती थी🥺🥺🥺 अब सोच रहे होंगे ऐसा क्यों। 


तो फ़िर naira भी बोली चलो ठिक हैं फिर हमारी बात होती रही दिन रात, सुबह – शाम डेली यहीं रूटीन थी हमारी पर एक दिन उसने मुझे कहा अब हमारी बात नहीं हो पाएंगी मैंने कहा ऐसा क्यू वो बोली मैं हॉस्टल जा रही हूं इसलिए मैने कहा कोई बात नहीं जब भी आओगे हॉस्टल से तब बात करेंगे और वो हॉस्टल चली गईं। फिर उसके बाद हमारी एक दो बार बात हुई ।  लास्ट मैसेज उसने मेरे birthday पर किया


Naira message :- Happy Birthday baby I love you 😊so much


मुझे क्या पता था कि ये उसका लास्ट मैसेज था। बस फिर हमारी कभी बात नहीं हुई मैं उसको रोज मैसेज करता था। इस उम्मीद से की कभी तो उसका रिप्लाई आएगा । पर ऐसा कभी नहीं हुआ। 


फ़िर करीब 6 महीने बाद उसकी id से मैसेज आया मैं बहुत खुश हो गया था पर जब मैने बात की तो पता चला उसकी बहन थी। वो बोली मेरी बहन अब आपसे बात नहीं करेंगी। मैंने पूछा ऐसा क्यू बोल रही हो तुम वो बोली Naira का रिश्ता हो गया है। इसलिए वो आपसे अब बात नहीं कर सकती। बस इतना बोलकर वो offline हो गईं । 


और फिर कभी भी हमारी बात नहीं हुई। तब से मेरा प्यार से भरोसा उठ गया और अब मैं बिल्कुल अकेला हूं।


रुकिए अभी स्टोरी खतम नहीं हुई । इस बीच एक और किरदार था उसके बारे में तो मैं बताना भूल गया।😅😅😅😅


मैं कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर कोर्स करता था । वहा पर एक लड़की आती थी। जिसका नाम Chetna था वो मुझे लेकर बहुत केयरिंग थी उसकी बातो से लगता था की वो मुझसे प्यार करती थी । एक दिन उसे पता चल गया की मैं naira नाम की किसी लड़की से प्यार करता हूं। उस दिन से उसने सेंटर आना छोड़ दिया। मुझसे दूर हो गई मैं भी कितना पागल था जो एक ऐसी लड़की के लिए जिसे मैंने कभी देखा भी नहीं था उसके लिए Chetna का सच्चा प्यार ठुकरा दिया 🥺🥺😭😭


इस कहानी से हमे सिख मिलती हैं के हमे सच्चे रिश्तों की हमेशा कदर करनी चाहिए । नहीं तो आखिर में आप बिलकुल अकेले रह जाते हैं। दुख बाटने के लिए कोई भी नहीं रहता आपके पास।।।


अगर आपको स्टोरी पसंद आए तो शेयर जरुर करना।।।

🙏🙏🙏🙏🙏


Story by
Hindi Stories Blog

मई 29, 2021

Motivation Story in Hindi 2021 - रिश्तों की कदर करनी चाहिए||Hindi Stories Blog



एक बार की बात है. एक राह चलते फकीर से एक लड़के ने पूछा-- "बाबा! मैंने कई जगह पढ़ा है और कई लोगों से सुना भी है, कि 'सच्चा प्यार बहुतो को नसीब नहीं होता'. मैं यह जानना चाहता हूं कि- लोग इस बात को क्यों बोलते है? लेखक! क्यों इस बात को अपनी किताबों में शब्दों के माध्यम से गढते हैं? इस बात में कितनी सच्चाई है? अगर आप मुझे बता सकते हैं, तो कृपया मेरा मार्गदर्शन करें.


उस वृद्ध फकीर ने लड़के की बातों को गौर से सुनकर गहरी सांस लेते हुए कहा-- "बेटा! एक काम करो तुम्हारे घर के पास जो फूलों का बगीचा है, उस बगीचे से मुझे वहां का सबसे सुंदर फूल लाकर दो. मैं तुम्हारे हर सवाल का संतोषजनक उत्तर दूंगा".


लड़के ने फकीर की शर्त मान ली और बगीचे से फूल लेने के लिए चला गया. कुछ समय के बाद वह लड़का खाली हाथ लौट कर वापस आ गया. उसके हाथ में किसी भी प्रकार का कोई फूल नहीं था. जब फकीर ने लड़के से पूछा कि-- "फूल कहां है"? 


तो लड़के ने कहा-- "बाबा! जब बगीचे में पहुंचा था, तो मुझे शुरुआती पेड़ों पर बहुत ही सुंदर फूल मिल गया था. लेकिन मैं उससे भी अच्छे फूल की तलाश में पूरे बगीचे में भटकता रहा. जब मुझे कहीं भी उससे अच्छा फूल नहीं मिला, तब मैं उसी फूल को लेने के लिए वापस आया. लेकिन तब तक उस फूल को कोई और ले जा चुका था और मुझे खाली हाथ लौट कर वापस आना पड़ा".


लड़के की पूरी बात सुनने के बाद, फकीर ने मुस्कुराते हुए कहा-- "बेटा! ठीक ऐसा ही हमारी जिंदगी में भी होता है. कई लोग हर समय खुद के पास जो है उससे बेहतर खोजने में अपना समय व्यर्थ करते रहते हैं. लेकिन उनको यह पता नहीं होता कि जिस बेहतर प्यार या रिलेशनशिप को वह बाहर खोज रहे हैं, वह उनके पास पहले से है. जब तक उनको इस चीज का एहसास होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है और बेहतर खोजने के चक्कर में वो हर तरफ से वंचित रह जाते हैं".


                  

किसी ने सच ही कहा है कि-- "सच्चा प्यार बहुतो को नसीब नहीं होता". इसीलिए अपने पुराने संबंधों की कद्र करना सीखिए. यह बात सुनकर लड़के की आंखों में एक अलग सी चमक आ गई. शायद उसे दुनिया का सबसे अनमोल सबक मिल चुका था. शायद उसे रिश्तो को निभाना गया था. वह लड़का मुस्कुराते हुए अपने घर वापस चला गया और फकीर ने भी अपना रास्ता लिया.


पोस्ट पसंद करते है तो जरूर शेयर करें ।


Story by

Hindi Stories Blog

शुक्रवार, 28 मई 2021

मई 28, 2021

love story in hindi 2021 - स्कूल में पढ़ते समय प्यार हुआ||Hindi Stories Blog


मेरा नाम रीतिका है और मै हरियाणा से हूँ। मै आप सभी से मेरी Love Story शेयर करने जा रही हूँ। जब मै 12th क्लास मे थी तब मुझे Life का पहला प्यार हुआ था। उसका नाम सुशील था और वह हमारे घर के पास ही रहता था। मैंने जब उसको पहली बार देखा तभी उससे प्यार हो गया। वो बहुत Smart था और उसका स्वभाव भी बहुत अच्छा था। वो सभी से बहुत अच्छे तरीके से बात करता था। मेरा बस यही मन करता था कि मै ही उसको सब कुछ बता दूँ, क्योंकि मुझे डर लगता था कि कहीं कोई और ना उसको Propose कर दे।

 एक एकना बीत गया और मै बस उसको Propose करने का मौका ढूंढती रही। एक दिन जब सुशिल Coaching Center पर जा रहा था तो मै भी Scooty से उसके पीछे-पीछे गयी और उससे थोड़ी दूर जाने के बाद मैंने अपनी Scootyरोक ली और जब सुशिल आया तो मैंने उससे कहा कि मेरी Scooty Start नही हो रही है Please आप Start कर दो। तब सुशिल ने Bike खड़ी करी और मेरी Scooty को एक बार मे ही Start कर दी और मुझसे कहा कि Start हो तो गयी। मुझे हंसी आ रही थी और मन मे सोचा कि खराब ही कब थी Scooty जो Start नही होयेगी। उसके बाद मैंने सुशिल को Thank You बोला और हम दोनों चले गए। मुझे बहुत दुःख हुआ कि मै पहले दिन उसको अपने दिल की बात नही बता पायी।

                 


उसके अगले दिन जब मै स्कूल से आ रही थी तो रास्ते मे सुशिल मिला और उस दिन तो सुशिल ने खुद ही मुझसे बोला कि तुम्हारा नाम क्या है। मैंने बता दिया। फिर सुशिल मेरे बारे मे सब पूछने लगा कि कहा रहते हो, कोनसी क्लास मे पढ़ते हो Etc. फिर हम दोनों अपने घर चले गए। मुझे उस दिन बहुत ख़ुशी हो रही थी कि मैंने सुशिल से इतनी सारी बाते करी। उसके बाद 10-15 दिन गुजर गए और मैंने सुशिल को नही देखा क्योंकि वो शहर से बाहर चला गया था। तब मै बहुत परेशान हुई और तब मैंने उसे Facebook पर सर्च करने की सोची। जब मैंने Facebook पर उसका नाम लिखा तो सबसे ऊपर उसी की Profile थी। मै बहुत खुश हो गयी और उसके पास Friend Request भेजकर Messege भी कर दिया। फिर 2 घण्टे बाद सुशिल का Reply आया और मै बहुत खुश हो गयी।


 


उसके बाद हम दोनों मे बहुत बातें होने लगी और हम उसकी तरफ से बहुत अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन मै तो उसे प्यार करती थी। अब हमें बात करते हुए 2 Months हो गए थे और एक दिन सुशिल ने मुझे कहा कि रीतिका मै तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ। तो मैंने कहा कि बोलो क्या कहना है। तब सुशिल ने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है। यह सुनकर मेरी आँखों मे ख़ुशी के आंसू आ गए और मैंने भी उसे I Love You कह दिया। तब से हमारे प्यार कहानी शुरू हो गयी और अगले 4 साल तक हमारी बातें होती रही और पढ़ाई पूरी होते ही हम दोनों ने शादी कर ली


Story by Hindi Stories Blog



मई 28, 2021

Real Sad Love story in Hindi 2021 - एक लड़के की अधूरी प्रेम कहानी||Hindi Stories Blog

 


 हमारे वो दिन कितने प्यारे थे। उन बीतें हुए दिनों को याद करके ऐसा लगता है कि आज भी वो मेरे साथ है।


 मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता था और वो भी मुझसे बहुत प्यार करती थी। मै उस समय 12th में था और सोनम B.Com 1st Year में थी। मैंने सोनम को जिस दिन से देखा था, मुझे तो उसी दिन से उससे प्यार हो गया था। सोनम Scooty चलाते हुए बहुत ही Cute लगती थी। और साथ में उसके सुनहरे बालों को देखकर लगता था कि जैसे कोई परी आसमान से निचे आ गयी हो। मैंने सोनम को पहली बार तब देखा था जब मै School से घर की तरफ आ रहा था और वो Scooty से कही जा रही थी। मैंने सबसे पहले तो उसका नाम और उसका घर पता किया। तब मुझे पता चला कि उसका नाम सोनम है और उसका घर भी ज्यादा दूर नही था।


 फिर मै और एक मेरा दोस्त हम दोनों Daily Evening में उनके घर की तरफ जाते थे। पता नही क्यों जब तक मै उसे देख नही लेता था तब तक मेरे दिल को चैन नही आता था।


 


ऐसे ही करते-करते 1 महीना गुजर गया और अब तक मैंने सोनम को कुछ भी नही बोला। दरअसल मैंने कभी किसी लड़की से बात नही की थी इसलिए मुझे लड़कियो से बात करने में डर सा लगता था। फिर एक दिन मैंने थोड़ी हिम्मत करके सोनम की Scooty के पीछे-पीछे गया और जब उसे लगा कि मै उसका पीछा कर रहा हूँ तो उसने Scooty रोककर मुझे बोला- तुम कौन हो और मेरा पीछा क्यों कर रहे हो। मैंने कुछ Reply नही दिया क्योंकि मै बहुत डर गया था। उसके बाद वो चली गयी और मै भी अपने घर आ गया। तभी मैंने मेरे दोस्त को बुलाया और उसको सारी बातें बताई। मेरी बातें सुनकर वो हँसने लगा और कहा कि अब आगे का सारा काम मुझे करने दे। मैंने मेरे दोस्त से कहा कि जल्दी से कर जो भी करना है।


 


उसके Next Day मेरे दोस्त ने मुझे एक T-Shirt लाकर दी। जिसके Back Side पर लिखा था- I Love You और फिर मैंने वो T-Shirt पहनी और हम दोनों फिर से निकल पड़े सोनम की Scootyका पीछा करने। लेकिन इस बार थोड़ी देर पीछा करने के बाद हम उसके आगे आ गए ताकि वो मेरी T-Shirt के पीछे लिखा हुआ “I Love You” पढ़ ले। जैसे ही उसने “I Love You” पढ़ा तो उसने Scooty हमारे Side में लगा ली और बोली कि एक बार मेरे पीछे-पीछे आओ। मै तो डर गया कि पता नही गुस्से में अब ये हमे कहा ले जायेगी। फिर हम उसके पीछे-पीछे जाने लगे। सोनम हमे एक सुनसान जगह पर ले गयी। सोनम को डर नही लग रहा था क्योंकि उसे पता था कि हम उसको कोई नुक्सान नही पहुचायेंगे। तभी उसने Scooty रोकी और हमे पास बुलाया और कहा कि अब बताओ क्या बात है, तुम क्यों रोज मेरे पीछे-पीछे आते हो। मै तो कुछ नही बोला और फिर तभी मेरे दोस्त ने सोनम से कहा कि “मै जा रहा हूँ, तुम दोनों बात कर लो।” मैंने जल्दी से सोनम को “I Love You” बोल दिया और पीछे की तरफ मुड़ गया। तभी सोनम मेरे आगे आई और बोली कि “I Love You” कहने का इतना Cute तरीका कहा से सीखा और वो हँसने लगी। तभी मुझे लगा कि बात बन गयी और मै तो बहुत खुश हो रहा था।

               

                

 


अब मेरा भी थोडा सा डर खत्म हो चूका था। सोनम अपने-आप ही मुझसे सबकुछ पूछ रही थी। But जब उसे पता लगा कि मै 12th Class में हूँ तो वो हँसने लगी और बोली कि तुम मुझसे 1 साल छोटे हो और तुमको मुझसे प्यार हो गया। मैंने भी Sad सा मुह बनाकर कह दिया कि अगर आप मेरा Proposal Accept नही करोगे तब भी मुझे बुरा नही लगेगा, But Please मेरी Friend तो बनकर रह सकते हो ना। तो सोनम ने कहा कि मुझे 1 दिन का Time चाहिए और मुझे तुम्हारा नम्बर दो। और मैंने नम्बर दे दिया, But सोनम ने उसका नम्बर मुझे नही दिया।


 


फिर अगले दिन सोनम College में थी और उसने मेरे पास Call की। पहले तो Unknown नम्बर देखकर मैंने Call नही उठाई, But जब बार-बार Call आने लगी तो मैंने Call उठा ली। तभी लड़की की आवाज़ सुनकर मुझे पता लग गया कि ये तो Sonam ही है। मै बहुत खुश हुआ। उसके आगे को बातें मै निचे लिख रहा हूँ।


Sonam- अच्छा क्या कर रहे हो, मैंने तुमको Disturb तो नही किया ना।


Me- नही नही यार। मै तो आपकी ही Call का Wait कर रहा था।


Sonam- सबसे पहले तो तुम मुझे आप मत बोलो।


Me- क्यों?


Sonam- पागल “I Love You”


 


मैंने तभी Call काट दिया और अपने-आप ही आँखों से आंसू आ गए। तभी सोनम का Messege आया कि अमित हमारे College में आ जाना और फिर हम दोनों साथ में घर चलेंगे। फिर उस दिन साथ में घर गए।


 


हम दोनों रात में बहुत बातें करते थे। ऐसा ही 2 साल तक चलता रहा। हम दोनों को बिना बात किये तो नींद भी नही आती थी। और 2 साल बाद सोनम B.Com करने के बाद शिमला चली गयी, क्योंकि सोनम का घर शिमला में था। यहाँ तो वो उसकी बुआ के घर रहती थी। जब सोनम यहाँ से गयी तो मुझे बहुत दुःख हुआ। उसने मुझे जाने से पहले मिलने के लिए भी बुलाया था। सोनम के शिमला जाने के बाद भी हम दोनों बात किया करते थे।


 


उसके 2 महीने बाद सोनम के घरवाले उसके लिए लड़का ढूंढने लगे। सोनम ने जैसे ही मुझे ये शादी वाली बात बताई तो मै बहुत परेशान हो गया। सोनम ने मुझे कहा कि “तुम परेशान ना हो, मै एक बार घरवालो से तुम्हारे बारे में बात करती हूँ।” उसके बाद सोनम ने मुझे बताया कि उसके घरवाले उसकी बात नही मान रहे है। मै तो बहुत ही रो रहा था। अब मुझे लगने लगा था की सोनम अब चली जायेगी मुझे अकेला छोड़कर।


Story by

Hindi Stories Blog

 


उसके कुछ दिनों बाद सोनम के घरवालो ने उसकी शादी कर दी। सोनम बाद में भी मुझसे बात करती थी But एक दोस्त की तरह। ऐसे तो वो लड़का अच्छा था। वो भी उसकी बहुत Care करता था। But मुझे तो बहुत दुःख होता था कि सोनम मेरी क्यों नही हो पायी। बस मैं हमेशा भगवान से यही कहता कि जब सोनम को मेरा बनाना ही नही था तो हमे मिलवाया ही क्यों था।

मई 28, 2021

पानी के बदले मौत - Horror story Blog 2021||Hindi Stories Blog



 मित्रो मेरा नाम गजेन्द्र प्रजापत है मै राजस्थान का रहने वाला हु | मै आज जो आपको किस्सा सुनाने जा रहा हु वो आज से 10 साल पहले मेरे साथ घटी | दोस्तों आपने सुना होगा कि रात को पानी पास रखकर सोना चाहिए | ये मेरी कहानी पानी पर आधारित है | आज से 10 साल पहले मै अपने मामा के यहा जैसलमेर गया | वहा जाकर पता चला कि यहा तो 2 साल से अकाल पड़ा है और पानी लेने के लिए 5 किलोमीटर जाना पड़ता है | मामा मामी से मिलने के बाद मेरे मामा का लड़का और मै पानी लेने के लिए चल पड़े | रास्ते मे पैदल चलते हुए थक गए थे और एक जगह बैठ गए | तब उसने एक किस्सा सुनाया कि पिछले साल पानी की वजह से एक औरत का बच्चा रो रहा था और वो काफी बीमार था इसलिए वो पानी मांगने हमारे गाँव में आयी लेकिन उसको किसी ने पानी नहीं दिया | जब वो वापस लौट रही थी तो रास्ते में उसको ठाकुर के घर पर पानी दिखा तो उसने बिना पूछे पानी पीने की कोशिश की | जब उसको ठाकुर ने देखा तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया और कुदाली लेकर उस औरत की तरफ दौड़ा | उस औरत ने भागने की कोशिश की लेकिन वो गिर गयी | ठाकुर ने बिना आव ताव देखे कुदाली से उस औरत की हत्या कर दी | उसके एक दिन बाद उस बच्चे की भी बिना पानी के मौत हो गयी | कुछ दिनों बाद खबर आयी कि उसी कुदाली से ठाकुर को भी किसी ने मार दिया और धीरे धीरे उसके पुरे परिवार को किसी अनजानी ताकत ने मौत के घाट उतार दिया यह किस्सा सुनने के बाद हम दोनों पानी लेकर वापस गाँव की तरफ लौटने लगे | हल्का हल्का अँधेरा हो चुका था | अचानक हमारे सामने एक बच्चा आया और पानी मांगने लगा | लेकिन इतनी दूर से पानी लाने के कारण हमने उसे मना कर दिया |       

                   

घरर पहुचकर मैंने खाना खाया उअर पेड़ के नीचे पलंग पर सो गया | अचानक रात को वोही बच्चा मेरे सामने आया और पानी मांगने लगा | मैंने ध्यान नहीं दिया और गुस्से से उसे कहा कि चले जाओ | और मेरे सामने वो औरत दिखाई दी | अचानक मै उठ गया और देखा वहा कोई नहीं था | मैंने सोचा कोई सपना आया होगा | फिर रात को २ बजे के आस पास मै पेशाब करने के लिए खुले मैदान की तरफ गया | और मुझे पानी शब्द सुने दिया | मैंने सोचा मामी होगी | फिर मै वापस पंलंग की तरफ लौटा ही था कि अचानक फिर पानी शब्द सुनाई दिया | अब मै गुस्से से आग बबूला हो गया और कहा कौन है सामने आओ अभी पानी देता हु इतना कहते ही मेरे पीछे किसी के होने का अनुभव हुवा तो मैंने पीछे मुडकर देखा तो एक औरत कुदाली लेकर खडी थी | मै डर के मारे बहुत जोर से भागा और रस्ते में एक पत्थर से ठोकर लगने से नीचे गिर गया | उसके बाद जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं था | उस रात हल्के बादल थे और अचानक कुछ पानी की बुँदे उस औरत पर पड़ी और वो औरत गायब हो गयी | मै अपनी जान बचाने के लिए प्रभु को धन्यवाद देने लगा | अगले दिन ही सुबह जल्दी 5 बजे मैंने अपने घर मकराना जाने की ठान ली | मै अपने मामा मामी को बिना बताये निकल पड़ा | स्टेशन पर पंहुचा और बैठे हुए मैंने देखा कि बच्चा रो रहा था | मै घबरा गया लेकिन वो औरत पास आयी और पानी मांगने लगी | मेरे को पानी चाहिए था लेकिन मैंने अपनी बोतल से उस औरत और बच्चे को पानी पिला दिया | उसके बाद रेल आ गयी और मै अपने घर पहुच गया | उसके बाद से मै हमेशा पानी अपने पास रखकर सोता हु |


Story by Hindi Stories Blog





गुरुवार, 27 मई 2021

मई 27, 2021

मैं उससे पहली बार जिम में मिली : a sad real Hindi love story

 




हेलो फ्रेंड्स, मेरा नाम हिमानी है. मैं आपको अपनी  real love story   शेयर  कर रही हूँ. वेट, ये दर असल मेरी स्टोरी भर है, क्यूंकि love story स्टोरी ये शायद बन नही पाई……!! मुझे याद है जब मैं 18 साल की थी मेरा क्लास 12 का रिज़ल्ट आया जिसमें मेरे मार्क्स अच्छे नही थे, घर में भी काफ़ी टेंशन रहता था।  पापा और मम्मी की भी काफ़ी लड़ाई होती थी। मैं अपने आप को काफ़ी अकेला महसूस करती थी। मुझे हमेशा ऐसा लगता था की मेरी केयर करने वाला कोई नही है…  

 मुझे याद है वो 12  अगस्त का दिन जिस दिन मैं पहली बार राज से मिली थी। मैं राज से पहली बार अपने जिम में मिली थी. राज एक दम हृतिक रोशन जैसा दिख रहा था. वो गोरा, लंबा और  इकहरे बदन का  लड़का था, उसका फिज़ीक बहुत ही ज्यादा अट्रॅक्टिव था…!! 

                    

 मैं अक्सर जिम अपनी  टेंशन से दूर रहने के लिए  जाया करती थी, जहाँ मेरे काफ़ी दोस्त भी बन गये थे। मैने  राज से काफ़ी बार बात करने की कोशिश भी की पर कभी हिम्मत ही नही हो पाई। राज भी मुझे देखता रहता था पर उसने भी कभी कुछ नहीकहा एक दिन जब जिम का अक्वा गार्ड  खराब हो गया था और मैं पीने के लिए पानी ढूंड रही थी तो राज मेरे लिए पानी लेकर आया और उस दिन हमने पहली बार बात की. शायद राज भी मुझे पसंद करता था .. खैर, उस दिन से हम रोज बातें करने लगे। एक दिन हमारी जिम में पार्टी थी जहाँ मैने  और राज ने बैठ कर काफ़ी बातें शेयर की और इस तरह अब हम काफ़ी अच्छे दोस्त बन गये और काफ़ी बातें करने लगे, और राज ने मुझसे कहा भी कि वो मुझे पसंद करता है। पसंद तो मैं भी उसको करती थी पर उस समय मैं  कुछ बोल नही पाई….  

 एक दिन जिम में वर्क आउट करते समय मैं पता नही कैसे बेहोश हो गयी। जब मेरी आँख खुली तो मैं हॉस्पिटल में थी जहाँ मुझे राज ही लेकर आया था. वो डॉक्टर से कुछ बात कर रहा था. शायद डॉक्टर ने उससे कहा की मुझे ब्लड की ज़रूरत है और उसने देने से मना कर दिया. उस समय मैं  कुछ समझ नही पाई. जब मैने   कुछ दिन बाद राज से उसके ब्लड ना देने का रीज़न  पूछा तो उसने मुझे यह कह कर बताने से मना कर दिया की यह उसकी लाइफ है और यह उसकी मर्ज़ी है कि  वो किसी को ब्लड दे या नही.  मुझे यह सुनकर  थोडा बुरा तो लगा पर मैं अभी भी राज से प्यार करती थी इसलिए मैने  इग्नोर कर दिया.  कुछ दिनों बाद मैने  जिम जाना  छोड़ दिया और अब मेरी और राज की बातें  ज्यादा नही हो  पाती थी  क्यूंकि  अब हम कम ही मिल पाते थे.  

 एक दिन जब मैं अपने मम्मी पापा के साथ कार से कहीं जा रही थी तो हमने रास्ते में एक एक्सीडेंट देखा और अनफॉर्चुनेट्ली वो  एक्सीडेंट राज का ही हुआ था. राज को उस हालत मैं देख कर मैं काफ़ी दुखी हो गयी. खैर हम उसको वहाँ से हॉस्पिटल ले गये जहाँ  5 घंटे के ऑपरेशन के  बाद राज को डॉक्टर्स ने बचा लिया. अगले ही दिन मैं दुबारा राज से मिलने हॉस्पिटल गयी. राज अपने बेड पर लेटा हुआ था. मुझे देख कर उसने मुझे एक गोल्डन रिंग दी और  कुछ  कहा।  शायद उसने मुझे ” आई  लव यू  ” कहा था. मैं काफ़ी खुश थी उस दिन राज से मिल कर…  

 अगले दिन उस हॉस्पिटल से मेरे घर पर फोन आया और डॉक्टर्स ने कहा की ‘राज कीडेथ हो गयी है  क्यूंकि उसका ब्लड इन्फेक्टेड था, जिस के कारण उसकी पूरी बॉडी में इन्फेक्शन हो गया था, राज की  डेथ के बारें में सुन कर मैं पागल से हो गयी थी. मुझे यकीन नही हो रहा था  कि राज मुझे  छोड़ कर चला गया है.  

 आज राज मेरा पास नही है पर मुझे उसके साथ जिम में बिताए हुए वो  कुछ दिन हमेशा याद रहेंगे. राज तो हमेशा के  लिए  चला गया पर उसका प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा ……!!  

 आई लव यूं  राज….!!