Sad Love Story in Hindi - प्यार बना पागलपन || Hindi Stories Blog
Listen now :
Best collection of Hindi stories
Best collection of Hindi stories
मै अपनी B.A. की पढाई पूरी करने के बाद मै नौकरी की तलाश में अपने गाव के एक दोस्त के साथ दिल्ली के पास नोएडा में आ गया ! मै जल्द ही MultiNational Company में Compuer operater के पद नौकरी कर ली, फिर एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगा जिस मकान मे रहता था वह तीन मंजिल मकान का था ! और मैं सबसे ऊपर वाली मंजिल पर रहता था एक दिन जब मै छत पर गया और इधर उधर टहलने लगा तभी मेरी अचानक नजर बगल वाले छत पर गई तो देखा एक लड़की हमे बड़े प्यार से देख रही हैं , मै भी उसे देखने लगा थोड़ी देर बाद वो मुस्कुराकर चली गई ! मुझे एैसा लगा की शायद वो मुझे like कर रही हैं !पता नही क्यो उस लड़की को बार -बार देखने को मन करता फिर मै हर दिन उसे देखने के लिये मै अपने छत पर जाया करता था, वो भी मुझे देखने के लिये आया करती थी ! एैसे ही ये सिल – सिला 6 महीनो तक चलता रहा फिर मै किसी तरह उस लड़की का नाम पता किया उस लड़की का नाम सानिका था ! वो BSC कर रही थी और साथ मे computer Course कर रही थी ! वो शाम को जब अपने Computer class से वापस लौटती तो ! मै जब भी डियूटी से आता उसको एक नजर देखने के लिये मै उसका रास्ते मे जाकर इन्तजार किया करता था , लेकिन कभी उससे बात नही होती ! न बात करने की हमारी हिम्मत होती !
मै उसको इतना चाहने लगा था हर समय उसकी यादो में खोया रहता था चाहे दिन हो चाहे रात हर समय उसका ही चेहरा दिखाई देता मै इतना पागल हो चुका था सानिका के प्यार में ! मै अपना कम्पनी में ठीक तरह से कार्य भी नही कर पा रहा था और हर दिन मैं अपने बोस की डाट खाता था और मुझे हर रोज नौकरी से निकलने की धमकी देते थे ! न जाने मुझे कौन सा रोग लग गया था, मै लेकिन अब तक अपने दिल की बात सानिका सें नही कह पाया था एैसा करते मुझे 2 साल बीत चुके थे और अब तक अपने प्यार का इजहार भी नही कर पाया था ! प्यार भी करता था और कहने से भी डरता था ! कितना पागल था मैं सानिका ये बात जानती थी की मैं उसे like करता हूँ और प्यार भी करता हूँ एक दिन अचानक मुझे सानिका मन्दिर में बुलाई, मुझे लगा की शायद वो मुझे कुछ कहना चाहती थी जो मैं कहना चाहता हूँ , आज मैं भी सोच रहा था की आज अपने दिल की बात कह ही देता हूँ ! मौका अच्छा हैं ! फिर मैं पहल से ही मन्दिर मे जाकर सानिका का इन्तजार करने लगा फिर थोड़ी देर बाद सानिका आई तो मैं सानिका को देखकर बहुत खुश हुआ! जब सानिका मेरे पास आयी और कही हाय सागर कैसे हो, मै -अच्छा हूँ आप कैसी है सानिका बोली ठीक हूँ ! फिर सानिका मेरे से बोली सागर मै आपसे ये जानने के लिये आपको बुलाई हूँ कि मैं देख रही हूँ कि आप 2 सालो से मेरे पीछे-पीछे घूम रहे हैं सागर क्या आप ये जानते है कि मै आपसे प्यार नही करती हूँ , सानिका मेरे से इतना कहते ही मैं बिल्कुल मायूस हो गया और सोच में पड़ गया थोड़ी देर बाद मैं सानिका से बोला , मै- ये मै नही जानता था की आप मुझसे प्यार नही करती है़ं, लेकिन मै आपसे बहुत प्यार करता था और करता हूँ, I LOVE YOU सानिका इतना कहते ही सानिका मेरे से कहने लगी प्यार एक तरफ से नही होता सागर प्यार दोनो तरफ से होता हैं क्यो अपना future मेरे पीछे बर्बाद कर रहे हों.
सानिका मैं आपसे प्यार करता हूँ , और आप future की बात कर रही हो मै तो आपके बिना जी नही पा रहा हूँ , हर पल आपकी यादो में खोया रहता हूँ सानिका- सागर मैं आपसे प्यार नही करती मैं सिर्फ अपने Future से प्यार करती हूँ, आज के बाद मेरे पीछे मत घूमना नही तो सागर आपके लिये अच्छा नही होगा. मैंने उससे कहा सानिका क्या मेरा प्यार दिल लगी तक रह जाएगा !सानिका – हा सागर Verry sorry अपना ख्याल रखना इतना कह कर वो चली गई ,और मैं करता भी तो क्या करता बड़े दुख के साथ रोता हुआ अपने Room पर चला आया अभी तक मेरे जिन्दगी में इतना बड़ा दर्द कभी नही मिला था ! सानिका मुझसे एक पल में बेवफा हो गई और मुझसे दूर हो गई दोस्तो I LOVE YOU यें इन तीन शब्द सुनने के लिये अब तक पीछे-पीछे घूमता रहा और जरूरत पड़े तो मरने को भी तैयार था ! इन तीन शब्दो के लिये उसकी छाया उसकी धड़कन उसकी सॉस बनकर उसके पास रहना चाहता था ! लेकिन इन्ही तीन शब्दो के लिये अपना सब कुछ खोकर आज मैं पागल बनकर रह गया हूँ , मॉ के पेट मे लड़का हैं या लड़की ये जानने के लिये दस महीने काफी होते है , मगर उसके दिल में क्या था यें जानने के लिये मुझे दो साल लग गये ,मगर गलती सानिका की नही मेरी हैं ! लड़की के दिल में प्यार है या नही ये जानने के लिये एक घन्टे एक दिन एक साल काफी होते है.
लेकिन मै दो सालो से उसके पीछे-पीछे घूमता रहा कितना पागल हूँ मैं , लेकिन इस पागल पन का शिकार एक अकेला मैं ही नही मेरे जैसे नौजवान लाखो हैं करोड़ो है जो मुम्बई के मरीन track में कोलकत्ता के पार्क स्टेट में चेन्नई के मरीना ब्रीज में या दिल्ली के कर्नाट प्लेस में हर शहर हर गली में सच्चे प्यार के लिये पागल बनकर घूम रहे हैं ! मगर उनके दिल में भरे हुए सच्चे प्यार को कोई लड़की समझती नही ! प्यार आदमी को पागल बना देता हैं खूनी बना देता है़ं मगर इसी प्यार नें हम जैसे पागल को इन्सान बना दिया ! जब मुझे प्यार से प्यार था तो वो मुझे बहुत पसंद थी ! वैसे भी प्यार के जाने बिना मर जाने से बेहतर हैं कि हम उस प्यार को जानकर भूल जाये दोस्तो एक आदमी के जीवन में 2 साल काफी होते हैं जो वक्त पड़ने के लिये कुछ बनने कें लिये होता हैं वो 2 साल मैने पागल पन में खो दिया दोस्तो जो मेरी तरह प्यार में पागल होकर अपनी जिम्मेदारियों कों भूल गये है शायद जो बात मेरे दिल से निकली हैं, आप लोगो के दिल में असर कर जायें दोस्तो मुझे एैसा प्यार नही चाहिंए.
Story By Hindi Stories Blog 💔💔
ये कहानी है उस दौर की..
जब कॉलेज में २ कंपनियां आके चली गयीं थी…
और मेरा प्लेसमेंट अभी नहीं हुआ था
हौसला बढ़ाने के लिए घर पर माँ थी ..
और महीने में एक बार फोन करके पैसे हैं कि नहीं पूछने वाले पिताजी भी..
पर मैं उन्हें अपनी मनोदशा बताना नहीं चाहता था ..
हाँ एक और भी तो थी मेरे पास..
जो सब जानती थी .
जो हिस्सा रही है इस सफर का..
2004 से 2008 तक..
कहानी अब 2005 में हैं..
जब इंजीनियरिंग कॉलेज में एक साल पूरा हो चूका था..
और तमाम रैगिंग और शुरूआती इंटेरक्शंस के बावजूद..
मैं किसी से भी ज्यादा घुल मिल नहीं पाया था..
वो थी मेरे ही आस पास.
कई बार बुक बैंक में नज़रें मिली..
कई बार एक ही टेबल पर आमने सामने पढ़े..
नेस्कैफे पर एक ही ग्रुप में खड़े हो कॉफी पी थी..
पर मैं सिर्फ उसका नाम ही जान पाया था..
और ये भी श्योर नहीं था ..कि वो भी मुझे नाम से जानती है क्या….
मुझे याद है…
मेरी और उसकी बॉन्डिंग पहली बार..
एनुअल कॉलेज फेस्ट में हुई थी..
जब हम दोनों ही नीली जीन्स और ग्रे टी शर्ट में कॉलेज आये थे..
और कॉलेज रॉक बैंड के परफॉर्म करने पर..
भीड़ से पीछे की तरफ खड़े हो..
बाकी लोगों को सर हिलाते और नाचते देख रहे थे..
शायद मन था भीड़ में शामिल होने..
शायद झिझक भी थी..
इसीलिए हर बीट पर..दोनों के दाहिने पैर टैप कर रहे थे..
तब तुमसे पहली बार बात हुई थी..
मैंने सीधे तुम्हारा नाम ही लेके बातें शुरू की थी..
और उन लोगों पे जोक मारा था..
जो नाच रहे थे हैड बैंगिंग करते हुए..
तुम खिलखिला के हंसी थी..
फिर तुमने मुझसे पूछा..
मैं रेगुलरली बुक बैंक क्यों नहीं आता हूँ..
और मैंने जवाब दिया था…बस यूं ही..
तुम फिर से मुस्कुराईं थीं..
उस दिन हमने फोन नंबर भी एक्सचेंज किये..
और फैस्ट ख़त्म होने के बाद..
मैं इधर उधर की बातें करता हुआ..
तुम्हारे साथ वाक् करते हुए तुम्हारे हॉस्टल के गेट तक गया था..
तुम मेरे फ़ालतू जोक्स पर भी हंसती रहीं थीं..
उस शाम मैंने सिगरेट नहीं पी..
और रात में तकरीबन १२:३० बजे..
अपने नोकिआ ११०० से “It was nice talking to you ” मैसेज किया था..
फ़ौरन मेरे फोन की बीप बजी..और मैंने उत्सुकता से मोबाइल देखा..
वो मैसेज की डिलीवरी रिपोर्ट थी..
उन दिनों मोबाइल में मैसेज बीप बजना..
एक अलग ही अहसास होता था..
२ मिनट बाद ही तुम्हारा रिप्लाई आया..”same here
फिर अगले दिन मैं अपने रूम पार्टनर की प्रेस की हुई शर्ट पहन कॉलेज पहुंचा था..
और हमारी बातों के सिलसिले उस दिन से शुरू हो गए थे..
कैंटीन से लेके..कॉफ़ी तक..
और लैब से लके बुक बैंक तक..
हम साथ ही रहते..
और कॉलेज से लौटने के बाद..
मोबाइल पर मैसेज..
मुझे याद है.. तुम कैसे पढ़ते वक़्त अपनी उँगलियों में पैन घुमाया करती थीं..
और न्यूमेरिकल सॉल्व करते वक़्त कैसे अपने बालों की लट को कान के पीछे ले जाया करतीं थीं..
तुम कुछ पूछ न लो इस डर से मैं भी पहले से ही पढ़ के आया करता..
और बुक बैंक में नज़रे बचा कर बस तुम्हे देखता..
मुझे आज तक याद है..
कि कैसे मैं कोशिश करता था कि फ़ोन मेमोरी फुल होने पे..
मैं तुम्हारे मैसेज डिलीट न करूँ..
कभी सिम में ट्रांसफर करूँ..
तो कभी ड्राफ्ट बना के सेव कर लूँ..
वो साथिया की रिंगटोन जो तुमने सेंड की थी..
वो तब तक मेरी रिंगटोन रही..
जब तक वो फोन मेरे पास रहा ..
मुझे याद है कि कैसे तुम कहतीं थी..
कि हर कैसेट में दूसरा गाना बैस्ट होता है..
मैं नहीं भूल सकता वो शाम..
जब हम पहली बार फिल्म देखने गए थे..
मैंने दोस्त की CBZ उधार ली थी..
और फिल्म से लौटते वक़्त बस अड्डे के पास गोल गप्पे खाए थे..
उस शाम जब मैंने तुम्हे हॉस्टल छोड़ा था..
तब कैसे हॉस्टल की एंट्री के पास..
हमने घंटों बेवजह की बातें की थीं..
तुम अंदर नहीं जाना चाहती थीं..
और मैं भी वापस नहीं जाना चाहता था..
बातों बातों में रात का 1 बज गया था..
उस दौर में नींद भी कहाँ आती थी..
मैं नहीं भूल सकता वो अनगिनत बार जब तुमने कहा था..
कि मेरे जैसे लोग इस दुनिया में रेयर हैं..
और कैसे तुम लकी हो मुझ जैसा दोस्त पाके..
अगले ३ साल हम साथ साथ ही थे..
कई बार लड़े..पर हर बार या तो तुमने या मैंने एक हफ्ते की ख़ामोशी के बाद..
बात करने की शुरुआत कर ली..
आखिरी सेमेस्टर से पहले तक सब ठीक ही चला..
तुम कैट की तैयारी करती रहीं..
और मैं कैंपस प्लेसमेंट की..
याद है जब कंपनी आने का नोटिफिकेशन हम दोनों ने साथ ही नोटिस बोर्ड पे देखा था..
और कंपनी क्रिटेरिया में थ्रू आउट फर्स्ट क्लास माँगा था..
मैं उदास हो गया था ये देख..और तुम्हारी आँखों में चमक थी..
तुमने कहा था कि चलो अच्छा है कम्पटीशन कम हो जाएगा..
पर तुम मेरी आँखें नहीं पढ़ पायीं थी..
ख़ैर मैंने भी कभी बताया नहीं..
कि कैसे बारहंवी के पेपरों में..
मेरा अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था..
और मैं कम्पटीशन से बिना फेल हुए ही बाहर हो गया..
जिस दिन इंटरव्यू हुए..
मैं कॉलेज ही नहीं आया..
तुम्हें बेस्ट ऑफ़ लक का मैसेज किया..
और बैठा रहा हॉस्टल के कमरे में..
शाम को तुम्हारा मैसेज आया..सिलेक्टेड..
मैंने congrats रिप्लाई किया..
और तुमने नाम गिनाये कि किस किस का सिलेक्शन हुआ है..
२ दिन बाद तुम्हारे साथ सेलेक्ट हुए लोगों की पार्टी कि खबर भी ऐसे ही उड़ते मिली..
अगली कंपनी आई..
उसमे भी वही क्रिटेरिया था..
मैं अब निराश हो चला था..
और तुम्हारे भी दोस्त बदल चुके थे..
अब तुम्हारे पास एक नया ग्रुप था..
वो लोग जो एक साथ उस कंपनी में प्लेस हुए थे..
और मेरे आस पास..
मेरी ही तरह हारे लोग..
जो एजुकेशन लोन के तले दबे थे..
या अपने परिवार के सपनों तले..
आखिरी सेमेस्टर था..
इस बार तुम्हारे बुक बैंक के साथी भी बदल गए थे..
और मैंने भी बुक बैंक आना बंद कर दिया था..
अब मैसेज टोन भी कम ही बजती थी..
और साथिया वाली रिंगटोन मैंने सिर्फ तुम्हारे नंबर पर ही असाइन कर दी थी..
एक awkward सी ख़ामोशी आ चुकी थी हम दोनों के बीच..
मैं कई बार तुम्हे फोन करके रोना चाहता था..
अपनी असफलता की कहानियां सुनना चाहता था..
कई बार नंबर डायल करके रिंग जाने से पहले मैंने काट दिया..
वो अँधेरे के दिन थे..
फाइनल एग्जाम वाले दिन हम लगभग एक अजनबी की तरह ही मिले..
तुमने पिछले ३ साल याद किये..
और मुझे बताया कि कैसे I have been the best person you have ever meet ..
हमने एक और बार कॉफ़ी साथ पी..
जो संभवतः हमारी आखिरी कॉफी थी..
मैं उस शाम जयदतर खामोश ही रहा..
जब कॉफ़ी ख़त्म हुई तो मैंने पूछा..
चलो हॉस्टल छोड़ देता हूँ..
तुमने मुस्कुरा कर कहा..नहीं..
अभी किसी के साथ मूवी का प्लान है..
उस “किसी” का अंदाजा मुझे भी था..
क्यूंकि वो नेस्कैफे के पीछे से शशांकित भाव से मुझे देख रहा था..
पर जिसकी वक़्त ने ली हो..वो दर्द से कराह भी नहीं पाता..
मैं चुप ही रहा..
और तुमने जाते जाते कहा ..
“Be in touch ”
Story by Hindi Stories Blog ❤️💔
यह कहानी टिंकू और रिंकू के प्यार की है. टिंकू एक गाँव का रहने वाला लड़का है. परिवार बहुत बड़ा है इसलिए घर के सदस्य घर का सारा काम स्वयं ही निपटा लेते है.
टिंकू कालेज के बहाने सुबह घर से निकल जाता है और शाम को घर लोटता है. टिंकू की यही दिनचर्या है. रिंकू एक शहर में रहने वाले अमिर घर की लड़की है. वो भी उसी कोलेज में पढ़ती थी जिसमे टिंकू पढ़ता है. उनकी पहली मुलाकात भी कालेज में ही हुई थी. अच्छी दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.
दोनों जब तक एक दुसरे को देख नहीं लेते थे चैन नहीं आता था. छुट्टी वाले दिन भी सिर्फ मिलने के लिए टिंकू शहर जाता था. और रिंकू भी घर पर कोई ना कोई बहाना बनाकर टिंकू को दिए समय पर और तय की गई जगह पर पहुँच जाती थी. यह सब दो साल तक चलता रहा. लेकिन एक दिन रिंकू के भाई ने रिंकू और टिंकू को पार्क में बैठे देख लिया. रिंकू के भाई का नाम रोहित है. रोहित ने घर जाकर रिंकू ही हरकत घर वालों को बता दी.
रिंकू की यह हरकत जानकर घर वाले रिंकू से काफी नाराज हुए और उन्होंने रिंकू पर गुस्सा किया. उन्होंने रिंकू को कालेज ना जाने के लिए कहा और घर से बाहर ना निकलने का आदेश दिया. जब 3 -4 दिन रिंकू स्कुल नहीं आई तो टिंकू काफी परेशान रहने लगा. एक दिन टिंकू दोपहर के वक्त रिंकू के घर गया. उस दिन किस्मत ने भी रिंकू का साथ दिया क्योंकि सभी घर के सदस्य किसी काम से बहार गए हुए थे.
रिंकू घर पर अकेली थी. टिंकू सीधा रिंकू के कमरे में जा पहुंचा. रिंकू टिंकू को देखकर घबरा गई और उसे तुरंत वापिस जाने के लिए कहा. लेकिन टिंकू नहीं माना तो रिंकू ने वादा किया की वह कल उसे पार्क में जरुर मिलेगी. यह सुनकर टिंकू चला गया.
थोड़ी ही देर में रिंकू की माँ घर आ गई. रिंकू ने भगवान का हाथ जोड़कर सुक्रिया किया. अगले दिन जब रिंकू की माँ पड़ोस की एक औरत के पास गई हुई थी और घर में कोई नहीं था तो रिंकू टिंकू से मिलने पार्क में चली गई. टिंकू काफी समय से रिंकू का इन्तजार कर रहा था. वह रिंकू को देखकर खुश हुआ.
दोनों काफी देर तक बातें करते रहे. रिंकू ने जाते वक्त टिंकू से वादा लिया की वो अब कभी उससे मिलने नहीं आएगा और ना ही कोई गलत कदम उठाएगा. यह कहकर रिंकू घर चली गई. उधर घर वाले रिंकू को देखते ही गरज पड़े और उन्होंने रिंकू को खूब धमकाया. रिंकू के घर वालों ने रिंकू की शादी कहीं और कर दी.
टिंकू अब भी रिंकू को बहुत प्यार करता हैं.
ओर उसकी जुबान से सिर्फ यहीं शब्द निकालते हैं
मेरी किस्मत में तू नहीं शायद, क्यूं तेरा इंतज़ार करता हूं।
मैं तुझे कल भी प्यार करता था, मैं तुझें अब भी प्यार करता हूं.....
Story by
Hindi Stories Blog
दोस्तों आप सब ने आज तक काफी लव स्टोरी फिल्में देखी होगी,प्यार की बहुत सी कहानियां पढ़ी होगी, परंतु आज मैं आपको एक ऐसी दर्द भरी सच्ची प्रेम कहानी बताने वाला हूं, जो शायद दुनिया की सबसे अनोखी प्रेम कहानियों में से एक होगी।और यह कहानी सिर्फ एक लड़के की नहीं है, बल्कि यह उन लाखों करोड़ों लोगों की कहानी है। जो किसी वजह से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते, और उनके ख्वाब अधूरे ही रह जाते हैं। तो चलिए बिना देर किए कहानी पढ़ते हैं।
अमीर लड़की और गरीब लड़के की सच्ची प्रेम कहानी
एक गांव में का बहुत ही मासूम, खूबसूरत, और अच्छा लड़का रहता था उसके परिवार में उसके मां-बाप भाई-बहन सभी थे। परंतु दुख की बात यह थी कि उसके मां-बाप बहुत गरीब थे। इतना गरीब की बड़ी मुश्किल से उनका गुजारा हो पाता था। वह लड़का पढ़ने में काफी तेज और समझदार था। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। एक दिन की बात है, खेल-खेल में गांव की ही एक खूबसूरत लड़की से उसकी आंखें चार हो गई। और सिर्फ आंखें चार ही नहीं हुई बल्कि वह लड़की पहली नजर में ही उसके दिल की गहराईयों में उतर गई। वह लड़की काफी अमीर घर की इकलौती बेटी थी। वह लड़की भी मन ही मन उस लड़के से प्यार करने लगी। इस तरह वह मासूम लड़का बचपन में ही प्यार की गहराईयों में खो गया। वह उस लड़की से इतना प्यार करने लगा कि उसे देखें बिना उसका जीना मुश्किल हो गया। वह लड़का उस लड़की के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसे ना पढ़ने में मन लगता और ना उसे खाने पीने का होश रहता। वह 24 घंटे उसके ही ख्यालों में खोया रहता। खैर दिन तो कैसे भी उसे देखने के चक्कर में कट जाता। परंतु रात भर उसे नींद नहीं आती। रात भर वह बिस्तर पर करवट बदलता रहता कि कब सुबह हो और उसकी झलक मिले। अगर एक दिन भी वह लड़की नजर नहीं आती तो वह अकेले में जाकर रोने लगता था। धीरे धीरे उसका प्यार बढ़ता गया।
उसने ने कई बार अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश की मगर कर नहीं पाया। कई बार प्रेमपत्र लिखा लेकिन वह उसे दे नहीं पाया क्योंकि उस लड़की के नजदीक जाते ही उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगता और वह घबराकर अपना इरादा बदल देता। शायद उसके मन में एक डर था कि कहीं वह इंकार न कर दे या उससे नाराज ना हो जाए। वह किसी भी कीमत पर उसे खोना नहीं चाहता था। देखते ही देखते 3 साल बीत गए मगर वे अपने प्यार का इजहार ना कर सके। बस जहां रहते वह एक दूसरे को देखने के बहाने ढूंढते रहते। वह लड़का काफी शर्मिला और संकोची था। शायद इसलिए वह अपने प्यार का इजहार नहीं कर पा रहा था और वह लड़का गरीब था और लड़की अमीर थी शायद यही सोच कर उसकी अपने प्यार का इजहार करने की कभी हिम्मत नहीं हुई। मगर उसका प्यार बिल्कुल सच्चा और पवित्र था। उसने कभी भी उस लड़की के बारे में गलत नहीं सोचा और ना ही उसे कभी गलत नियत से छूने की कोशिश की थी।हां कभी-कभार वे हंसी मजाक कर लिया करते थे परंतु उन्होंने कभी भी एक दूसरे से अपने प्यार का खुलकर इजहार नहीं किया था। इधर धीरे धीरे उस लड़के के घर की आर्थिक हालत बिगड़ने लगी। अपने मां बाप और छोटे-छोटे भाई बहनों का एकमात्र सहारा होने की वजह से उसके ऊपर घर की जिम्मेदारी आ गई थी और वह इस जिम्मेदारी को समझता भी था। अंततः उसके मां-बाप ने उसे पैसे कमाने के लिए शहर भेज दिया।
वह लड़का शहर कमाने तो चला गया लेकिन उसका हाल जल बिन मछली की हो गई। वह 15 साल का लड़का दिन भर काम करता और रात भर उस लड़की की याद में रोता रहता। ऐसे ही करीब 3 महीने बीत गए। एक दिन उसका दिल ऐसा उड़ा कि वह काम छोड़ कर शहर से अपने गांव भाग आया। गांव आकर वह देखता है क्या कि उस लड़की की शादी कल ही होने वाली थी और वह लड़की भी काफी खुश नजर आ रही थी। अब तो उस लड़के को ऐसा लगा कि उसकी सारी खुशियां,सारी दुनिया ही उजड़ गई। लेकिन वह क्या करें एक तरफ प्यार था और एक भाई और एक बेटे का फर्ज था। उसने फैसला कर लिया कि उसे अपने बूढ़े मां बाप और छोटे-छोटे भाई बहनों की खुशी के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देनी ही पड़ेगी। अगले दिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा और चुपचाप शहर चला गया।उसने उस लड़की को लाख भुलाने की कोशिश की मगर कभी भी उसे भुला नहीं पाया।
आज उस घटना के 10 साल हो गए हैं। उस लड़के की भी शादी हो गई है, बच्चे भी हो गए हैं,और वह अपनी जिंदगी में खुश भी हैं। लेकिन वह लड़का आज भी उस लड़की से उतना ही प्यार करता है, जितना पहले करता था। आज भी जब वह लड़की उसके सपनों में आती है तो वह फूट-फूट कर रोने लगता है। उसके मन में आज भी एक कसक है कि उसने अपने प्यार का इजहार क्यों नहीं किया।आज भी वो उस लड़की से बताना चाहता है कि वह उससे कितना प्यार करता था। आज भी वह उस लड़की से सिर्फ एक बार पूछना चाहता है कि वह उससे प्यार करती थी या नहीं, मगर परिवारिक मर्यादा और सामाजिक दायरे उसे इसकी इजाजत नहीं देते। लेकिन वह उस लड़की से कल भी प्यार करता था, आज भी प्यार करता है, और हमेशा प्यार करता रहेगा।
इस कहानी की सीख
दोस्तों इस कहानी से मैं आप सबको 3 सीख देना चाहता हूं कि अगर आप किसी लड़की से सच्चा प्यार करते हैं तो ज्यादा इंतजार ना करें। जल्द से जल्द उससे इजहार कर दें। क्योंकि वक्त का कोई भरोसा नहीं है कि कब क्या हो जाए। वरना आपको भी जीवन भर एक कसक के साथ जीना पड़ेगा क्योंकि ना तो बीता हुआ समय वापस आ सकता है और ना ही ये जिंदगी दोबारा मिल सकती है। दूसरी बात अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो पहले प्यार को साइड में रखकर, अपने पढ़ाई पर ध्यान दें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। और अपने जीवन में कामयाब होकर दिखाएं। बड़ा आदमी बन कर दिखाएं नहीं तो यह दुनिया आपका प्यार कभी पूरा नहीं होने देगी क्योंकि ये इस दुनिया का कड़वा सच है कि ये दुनिया जाति और धर्म नहीं बल्कि आपकी हैसियत देखती है। इसलिए इस दुनिया को अपनी हैसियत दिखाना जरूरी है वरना आप की भी प्रेम कहानी अधूरी ही रह जाएगी। तीसरी बात अगर आपको अपने प्यार और अपने परिवार में से किसी एक को चुनना पड़े तो बेशक अपने परिवार को ही चुनना। विशेषकर तब जब पूरा परिवार आप पर ही आश्रित हो। क्योंकि आप अपने मां-बाप के पहला प्यार हो।आपके मां-बाप आपकी खुशी के लिए हजारों कुर्बानियां देते हैं।इस सारी पृथ्वी पर आपके मां-बाप से ज्यादा और कोई आपसे प्यार नहीं कर सकता। इसलिए अपने मां-बाप की खुशी के लिए अपने प्यार को कुर्बान कर देना ही आपके लिए बेहतर होगा।
Story by
Hindi Stories Blog
![]() |
| sad love story image, sad love story status |
मेरा नाम शेखर है और मैं आज आपको अपनी लव स्टोरी सुनाने जा रहा हूं मेरी लव स्टोरी के बारे में मैं एक चीज कहना चाहूंगा कि ऐसा बहुत लोगों के साथ हुआ है जैसा मेरे साथ भी हुआ मैं पहले बहुत खुश रहता था अपने दोस्तों के साथ बहुत हंसी मजाक करता था।
1 दिन में फेसबुक चला रहा था तो उसपर मुझे एक लड़की की आईडी दिखी Aisha Chaudhary मैंने वैसे ही मजे मजे में उस पर Request send कर दी सेंड करने के बाद 2 दिन के बाद उसने रिक्वेस्ट Accept कर ली। फिर मैंने उसको मैसेज किया
Hi..
मैसेज करने के बाद उसका रिप्लाई नहीं आया 2 दिन बाद उसका रिप्लाई आया
Hello..
हमारी थोड़ी बहुत बात हुई फिर पता नहीं क्या हुआ 2 महीने तक उसका कोई मैसेज कोई रिप्लाई नहीं आया। मैंने भी कोई मैसेज नहीं किया फिर 2 महीने बाद मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने गया हुआ था वहीं पर उसका एकदम से मैसेज आया
Hello...
कैसे हो। मैंने उसको कहा बहुत अच्छा तो उसके एक मैसेज आया कि मैं उसकी सिस्टर बोल रही हूं उसने कहा कि मेरी बहन आप से बात करना चाहती है आप मुझे अपना मोबाइल नंबर दीजिए मैंने कहा ऐसे तो मैं अपना मोबाइल नंबर नहीं दे सकता तो उसने कहा आप मेरा मोबाइल ले लीजिए और मुझे कॉल करिए तो मैंने पहले तो बहुत सोचा कि कॉल करूं या ना करूं ।
फिर मैंने हिम्मत करके उस नंबर पर कॉल करें तो मेरी बात हुई Aisha Chaudhary जिसकी आईडी थी उसका नाम था
Naira
उसका रियल नेम नायरा था तो उसने मुझे से बात करी हाय हेलो तो उसने कहा कि आप व्हाट्सएप चलाते हो तो व्हाट्सएप डीपी हटा लीजिए स्टेटस व्हाट्सएप मैंने उससे पूछा ऐसा क्यों डीपी क्यों हटा दूं तो उसने कहा मेरा फोन मेरा छोटा भाई भी चलाता है मेरी बहन भी चलाती है तो उनको अगर कुछ शक हो गया तो मेरे मम्मी पापा को बोल देंगे तो मुझे प्रॉब्लम हो जाएगी ।
मैने कहा चलो ठीक है मैं हटा देता हूं डीपी मैंने ऐसा ही किया मैंने डीपी हटा ली डीपी हटाने के बाद हमारी बहुत बात हुई हो तो कम से कम हमने 15 दिन लगातार बात करी हमारी वीडियो कॉल भी होती थी कॉल भी होती थी 20 दिन बाद मैंने उसे प्रपोज करने को सोची और मैंने ऐसा किया उसका मैसेज आया मैंने उसे प्रपोज कर दिया लेकिन उसने मना कर दिया ।
वो बोली सॉरी पर हम रिलेशन में नही आ सकते मैंने उससे पूछा ऐसा क्यू वो बोली मैं आपको बिलकुल भी टाइम नहीं दे पाऊंगी । मैंने कहा ऐसा क्यों वो बोली मैं हॉस्टल में रहती हूं। वहा पर हमे फोन रखना एलाउड नहीं हैं। तो बिना मोबाइल के मैं आपसे बात नहीं कर पाऊंगी । तो मैंने उसकी बात सुनकर कहा तो क्या हुआ शायद वो मेरी सबसे बड़ी गलती थी🥺🥺🥺 अब सोच रहे होंगे ऐसा क्यों।
तो फ़िर naira भी बोली चलो ठिक हैं फिर हमारी बात होती रही दिन रात, सुबह – शाम डेली यहीं रूटीन थी हमारी पर एक दिन उसने मुझे कहा अब हमारी बात नहीं हो पाएंगी मैंने कहा ऐसा क्यू वो बोली मैं हॉस्टल जा रही हूं इसलिए मैने कहा कोई बात नहीं जब भी आओगे हॉस्टल से तब बात करेंगे और वो हॉस्टल चली गईं। फिर उसके बाद हमारी एक दो बार बात हुई । लास्ट मैसेज उसने मेरे birthday पर किया
Naira message :- Happy Birthday baby I love you 😊so much
मुझे क्या पता था कि ये उसका लास्ट मैसेज था। बस फिर हमारी कभी बात नहीं हुई मैं उसको रोज मैसेज करता था। इस उम्मीद से की कभी तो उसका रिप्लाई आएगा । पर ऐसा कभी नहीं हुआ।
फ़िर करीब 6 महीने बाद उसकी id से मैसेज आया मैं बहुत खुश हो गया था पर जब मैने बात की तो पता चला उसकी बहन थी। वो बोली मेरी बहन अब आपसे बात नहीं करेंगी। मैंने पूछा ऐसा क्यू बोल रही हो तुम वो बोली Naira का रिश्ता हो गया है। इसलिए वो आपसे अब बात नहीं कर सकती। बस इतना बोलकर वो offline हो गईं ।
और फिर कभी भी हमारी बात नहीं हुई। तब से मेरा प्यार से भरोसा उठ गया और अब मैं बिल्कुल अकेला हूं।
रुकिए अभी स्टोरी खतम नहीं हुई । इस बीच एक और किरदार था उसके बारे में तो मैं बताना भूल गया।😅😅😅😅
मैं कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर कोर्स करता था । वहा पर एक लड़की आती थी। जिसका नाम Chetna था वो मुझे लेकर बहुत केयरिंग थी उसकी बातो से लगता था की वो मुझसे प्यार करती थी । एक दिन उसे पता चल गया की मैं naira नाम की किसी लड़की से प्यार करता हूं। उस दिन से उसने सेंटर आना छोड़ दिया। मुझसे दूर हो गई मैं भी कितना पागल था जो एक ऐसी लड़की के लिए जिसे मैंने कभी देखा भी नहीं था उसके लिए Chetna का सच्चा प्यार ठुकरा दिया 🥺🥺😭😭
इस कहानी से हमे सिख मिलती हैं के हमे सच्चे रिश्तों की हमेशा कदर करनी चाहिए । नहीं तो आखिर में आप बिलकुल अकेले रह जाते हैं। दुख बाटने के लिए कोई भी नहीं रहता आपके पास।।।
अगर आपको स्टोरी पसंद आए तो शेयर जरुर करना।।।
🙏🙏🙏🙏🙏
हमारे वो दिन कितने प्यारे थे। उन बीतें हुए दिनों को याद करके ऐसा लगता है कि आज भी वो मेरे साथ है।
मैं एक लड़की से बहुत प्यार करता था और वो भी मुझसे बहुत प्यार करती थी। मै उस समय 12th में था और सोनम B.Com 1st Year में थी। मैंने सोनम को जिस दिन से देखा था, मुझे तो उसी दिन से उससे प्यार हो गया था। सोनम Scooty चलाते हुए बहुत ही Cute लगती थी। और साथ में उसके सुनहरे बालों को देखकर लगता था कि जैसे कोई परी आसमान से निचे आ गयी हो। मैंने सोनम को पहली बार तब देखा था जब मै School से घर की तरफ आ रहा था और वो Scooty से कही जा रही थी। मैंने सबसे पहले तो उसका नाम और उसका घर पता किया। तब मुझे पता चला कि उसका नाम सोनम है और उसका घर भी ज्यादा दूर नही था।
फिर मै और एक मेरा दोस्त हम दोनों Daily Evening में उनके घर की तरफ जाते थे। पता नही क्यों जब तक मै उसे देख नही लेता था तब तक मेरे दिल को चैन नही आता था।
ऐसे ही करते-करते 1 महीना गुजर गया और अब तक मैंने सोनम को कुछ भी नही बोला। दरअसल मैंने कभी किसी लड़की से बात नही की थी इसलिए मुझे लड़कियो से बात करने में डर सा लगता था। फिर एक दिन मैंने थोड़ी हिम्मत करके सोनम की Scooty के पीछे-पीछे गया और जब उसे लगा कि मै उसका पीछा कर रहा हूँ तो उसने Scooty रोककर मुझे बोला- तुम कौन हो और मेरा पीछा क्यों कर रहे हो। मैंने कुछ Reply नही दिया क्योंकि मै बहुत डर गया था। उसके बाद वो चली गयी और मै भी अपने घर आ गया। तभी मैंने मेरे दोस्त को बुलाया और उसको सारी बातें बताई। मेरी बातें सुनकर वो हँसने लगा और कहा कि अब आगे का सारा काम मुझे करने दे। मैंने मेरे दोस्त से कहा कि जल्दी से कर जो भी करना है।
उसके Next Day मेरे दोस्त ने मुझे एक T-Shirt लाकर दी। जिसके Back Side पर लिखा था- I Love You और फिर मैंने वो T-Shirt पहनी और हम दोनों फिर से निकल पड़े सोनम की Scootyका पीछा करने। लेकिन इस बार थोड़ी देर पीछा करने के बाद हम उसके आगे आ गए ताकि वो मेरी T-Shirt के पीछे लिखा हुआ “I Love You” पढ़ ले। जैसे ही उसने “I Love You” पढ़ा तो उसने Scooty हमारे Side में लगा ली और बोली कि एक बार मेरे पीछे-पीछे आओ। मै तो डर गया कि पता नही गुस्से में अब ये हमे कहा ले जायेगी। फिर हम उसके पीछे-पीछे जाने लगे। सोनम हमे एक सुनसान जगह पर ले गयी। सोनम को डर नही लग रहा था क्योंकि उसे पता था कि हम उसको कोई नुक्सान नही पहुचायेंगे। तभी उसने Scooty रोकी और हमे पास बुलाया और कहा कि अब बताओ क्या बात है, तुम क्यों रोज मेरे पीछे-पीछे आते हो। मै तो कुछ नही बोला और फिर तभी मेरे दोस्त ने सोनम से कहा कि “मै जा रहा हूँ, तुम दोनों बात कर लो।” मैंने जल्दी से सोनम को “I Love You” बोल दिया और पीछे की तरफ मुड़ गया। तभी सोनम मेरे आगे आई और बोली कि “I Love You” कहने का इतना Cute तरीका कहा से सीखा और वो हँसने लगी। तभी मुझे लगा कि बात बन गयी और मै तो बहुत खुश हो रहा था।
अब मेरा भी थोडा सा डर खत्म हो चूका था। सोनम अपने-आप ही मुझसे सबकुछ पूछ रही थी। But जब उसे पता लगा कि मै 12th Class में हूँ तो वो हँसने लगी और बोली कि तुम मुझसे 1 साल छोटे हो और तुमको मुझसे प्यार हो गया। मैंने भी Sad सा मुह बनाकर कह दिया कि अगर आप मेरा Proposal Accept नही करोगे तब भी मुझे बुरा नही लगेगा, But Please मेरी Friend तो बनकर रह सकते हो ना। तो सोनम ने कहा कि मुझे 1 दिन का Time चाहिए और मुझे तुम्हारा नम्बर दो। और मैंने नम्बर दे दिया, But सोनम ने उसका नम्बर मुझे नही दिया।
फिर अगले दिन सोनम College में थी और उसने मेरे पास Call की। पहले तो Unknown नम्बर देखकर मैंने Call नही उठाई, But जब बार-बार Call आने लगी तो मैंने Call उठा ली। तभी लड़की की आवाज़ सुनकर मुझे पता लग गया कि ये तो Sonam ही है। मै बहुत खुश हुआ। उसके आगे को बातें मै निचे लिख रहा हूँ।
Sonam- अच्छा क्या कर रहे हो, मैंने तुमको Disturb तो नही किया ना।
Me- नही नही यार। मै तो आपकी ही Call का Wait कर रहा था।
Sonam- सबसे पहले तो तुम मुझे आप मत बोलो।
Me- क्यों?
Sonam- पागल “I Love You”
मैंने तभी Call काट दिया और अपने-आप ही आँखों से आंसू आ गए। तभी सोनम का Messege आया कि अमित हमारे College में आ जाना और फिर हम दोनों साथ में घर चलेंगे। फिर उस दिन साथ में घर गए।
हम दोनों रात में बहुत बातें करते थे। ऐसा ही 2 साल तक चलता रहा। हम दोनों को बिना बात किये तो नींद भी नही आती थी। और 2 साल बाद सोनम B.Com करने के बाद शिमला चली गयी, क्योंकि सोनम का घर शिमला में था। यहाँ तो वो उसकी बुआ के घर रहती थी। जब सोनम यहाँ से गयी तो मुझे बहुत दुःख हुआ। उसने मुझे जाने से पहले मिलने के लिए भी बुलाया था। सोनम के शिमला जाने के बाद भी हम दोनों बात किया करते थे।
उसके 2 महीने बाद सोनम के घरवाले उसके लिए लड़का ढूंढने लगे। सोनम ने जैसे ही मुझे ये शादी वाली बात बताई तो मै बहुत परेशान हो गया। सोनम ने मुझे कहा कि “तुम परेशान ना हो, मै एक बार घरवालो से तुम्हारे बारे में बात करती हूँ।” उसके बाद सोनम ने मुझे बताया कि उसके घरवाले उसकी बात नही मान रहे है। मै तो बहुत ही रो रहा था। अब मुझे लगने लगा था की सोनम अब चली जायेगी मुझे अकेला छोड़कर।
Story by
Hindi Stories Blog
उसके कुछ दिनों बाद सोनम के घरवालो ने उसकी शादी कर दी। सोनम बाद में भी मुझसे बात करती थी But एक दोस्त की तरह। ऐसे तो वो लड़का अच्छा था। वो भी उसकी बहुत Care करता था। But मुझे तो बहुत दुःख होता था कि सोनम मेरी क्यों नही हो पायी। बस मैं हमेशा भगवान से यही कहता कि जब सोनम को मेरा बनाना ही नही था तो हमे मिलवाया ही क्यों था।
हेलो फ्रेंड्स, मेरा नाम हिमानी है. मैं आपको अपनी real love story शेयर कर रही हूँ. वेट, ये दर असल मेरी स्टोरी भर है, क्यूंकि love story स्टोरी ये शायद बन नही पाई……!! मुझे याद है जब मैं 18 साल की थी मेरा क्लास 12 का रिज़ल्ट आया जिसमें मेरे मार्क्स अच्छे नही थे, घर में भी काफ़ी टेंशन रहता था। पापा और मम्मी की भी काफ़ी लड़ाई होती थी। मैं अपने आप को काफ़ी अकेला महसूस करती थी। मुझे हमेशा ऐसा लगता था की मेरी केयर करने वाला कोई नही है…
मुझे याद है वो 12 अगस्त का दिन जिस दिन मैं पहली बार राज से मिली थी। मैं राज से पहली बार अपने जिम में मिली थी. राज एक दम हृतिक रोशन जैसा दिख रहा था. वो गोरा, लंबा और इकहरे बदन का लड़का था, उसका फिज़ीक बहुत ही ज्यादा अट्रॅक्टिव था…!!
मैं अक्सर जिम अपनी टेंशन से दूर रहने के लिए जाया करती थी, जहाँ मेरे काफ़ी दोस्त भी बन गये थे। मैने राज से काफ़ी बार बात करने की कोशिश भी की पर कभी हिम्मत ही नही हो पाई। राज भी मुझे देखता रहता था पर उसने भी कभी कुछ नहीकहा एक दिन जब जिम का अक्वा गार्ड खराब हो गया था और मैं पीने के लिए पानी ढूंड रही थी तो राज मेरे लिए पानी लेकर आया और उस दिन हमने पहली बार बात की. शायद राज भी मुझे पसंद करता था .. खैर, उस दिन से हम रोज बातें करने लगे। एक दिन हमारी जिम में पार्टी थी जहाँ मैने और राज ने बैठ कर काफ़ी बातें शेयर की और इस तरह अब हम काफ़ी अच्छे दोस्त बन गये और काफ़ी बातें करने लगे, और राज ने मुझसे कहा भी कि वो मुझे पसंद करता है। पसंद तो मैं भी उसको करती थी पर उस समय मैं कुछ बोल नही पाई….
एक दिन जिम में वर्क आउट करते समय मैं पता नही कैसे बेहोश हो गयी। जब मेरी आँख खुली तो मैं हॉस्पिटल में थी जहाँ मुझे राज ही लेकर आया था. वो डॉक्टर से कुछ बात कर रहा था. शायद डॉक्टर ने उससे कहा की मुझे ब्लड की ज़रूरत है और उसने देने से मना कर दिया. उस समय मैं कुछ समझ नही पाई. जब मैने कुछ दिन बाद राज से उसके ब्लड ना देने का रीज़न पूछा तो उसने मुझे यह कह कर बताने से मना कर दिया की यह उसकी लाइफ है और यह उसकी मर्ज़ी है कि वो किसी को ब्लड दे या नही. मुझे यह सुनकर थोडा बुरा तो लगा पर मैं अभी भी राज से प्यार करती थी इसलिए मैने इग्नोर कर दिया. कुछ दिनों बाद मैने जिम जाना छोड़ दिया और अब मेरी और राज की बातें ज्यादा नही हो पाती थी क्यूंकि अब हम कम ही मिल पाते थे.
एक दिन जब मैं अपने मम्मी पापा के साथ कार से कहीं जा रही थी तो हमने रास्ते में एक एक्सीडेंट देखा और अनफॉर्चुनेट्ली वो एक्सीडेंट राज का ही हुआ था. राज को उस हालत मैं देख कर मैं काफ़ी दुखी हो गयी. खैर हम उसको वहाँ से हॉस्पिटल ले गये जहाँ 5 घंटे के ऑपरेशन के बाद राज को डॉक्टर्स ने बचा लिया. अगले ही दिन मैं दुबारा राज से मिलने हॉस्पिटल गयी. राज अपने बेड पर लेटा हुआ था. मुझे देख कर उसने मुझे एक गोल्डन रिंग दी और कुछ कहा। शायद उसने मुझे ” आई लव यू ” कहा था. मैं काफ़ी खुश थी उस दिन राज से मिल कर…
अगले दिन उस हॉस्पिटल से मेरे घर पर फोन आया और डॉक्टर्स ने कहा की ‘राज कीडेथ हो गयी है क्यूंकि उसका ब्लड इन्फेक्टेड था, जिस के कारण उसकी पूरी बॉडी में इन्फेक्शन हो गया था, राज की डेथ के बारें में सुन कर मैं पागल से हो गयी थी. मुझे यकीन नही हो रहा था कि राज मुझे छोड़ कर चला गया है.
आज राज मेरा पास नही है पर मुझे उसके साथ जिम में बिताए हुए वो कुछ दिन हमेशा याद रहेंगे. राज तो हमेशा के लिए चला गया पर उसका प्यार हमेशा मेरे साथ रहेगा ……!!
आई लव यूं राज….!!
फ्रेंड्स, मैं आज आप सब से अपनी दोस्त सोनिया की रियल लव स्टोरी शेयर करना चाहता हूँ ……!! मेरी एक फ्रेंड थी सोनिया वो एक लड़के से प्यार करती थी जिसका नाम सौरभ था. दोनों ही एक दूसरे से काफ़ी प्यार करते थे ….पर एक दिन उनकी आपस में लड़ाई हो गयी और सोनिया ने ब्रेक-अप करने का डिसाइड कर लिया, पर शायद सौरभ सोनिया से बहुत प्यार करता था और वो सोनिया से अलग नहीं होना चाहता था… लेकिन सोनिया ने सौरभ से बात करनी बंद करदी और काफ़ी महीनो तक उनकी आपस में कोई बात नही हुई…काफ़ी महीनो बाद एक दिन सोनिया और सौरभ दुबारा मिले, सौरभ अभी भी सोनिया से उतना ही प्यार करता था …..और शायद सोनिया के दिल में भी सौरभ के लिए प्यार था..इसलिए जिस दिन वो मिले उन दोनों ने बैठ कर काफ़ी बातें की ….शायद दोनों ही एक दूसरे को मिस कर रहे थे …..पर सोनिया ने सौरभ से अपनी इन फीलिंग्स के बारे में कुछ नही कहा और वहाँ से चली गयी.. और फिर कुछ महीनो बाद सोनिया और सौरभ की फोन में काफ़ी बातें हुई….पर सोनिया ने सौरभ को इस बात का एहसास नही होने दिया कि वो अभी भी उससे प्यार करती है…
इस तरह काफ़ी टाइम बीत गया और एक दिन सोनिया ,सौरभ से मिलने उसके घर गयी, जहाँ उन दोनों ने यह एक्सेप्ट किया कि दोनों एक दुसरे को मिस करते हैं और एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं। उस दिन वो दोनों ही काफ़ी खुश थे…!! पर कुछ ही दिन बीते थे कि किसी बात पर फिर से उन दोनों की आपस में लड़ाई हो गयी और उन दोनों ने आपस में बात करनी बंद कर दी…सौरभ अभी भी सोनिया से बहुत प्यार करता था ….इसलिए उसने सोचा कि जब सोनिया उससे पसंद ही नही करती तो वो भी अब सोनिया को परेशन नहीं करेगा और वो कहीं दूर चला जाएगा और कभी सोनिया की लाइफ में वापस लौट कर नहीं आएगा……और इस तरह सौरभ सोनिया की लाइफ से काफ़ी दूर चला गया ….. पर एक साल बाद एक दिन सोनिया के फोन पर एक फोन आया जो एक पोलीस स्टेशन से था उन्होने सोनिया को बताया की उसका दोस्त सौरभ का रोड एक्सीडेंट हो गया है और सौरभ की एक्सीडेंट की जगह पर ही मौत हो गई …!! सोनिया यह सुन कर शॉक हो गयी। पहले तो वो बुत की तरह खादी रही फिर उसके आंसूं निकल पड़े।
उन्होने सोनिया को बताया कि सौरभ के फोन में एमर्जेन्सी नंबर में आपका फोन नंबर सेव्ड था इसलिए उन्होने उसको फोन किया…पर सोनिया तो अभी भी शॉक में थी. उसको यकीन ही नहीं हो रहा था की सौरभ उसको छोड़ कर हमेशा के लिए जा चुका है…..!! शायद सोनिया सौरभ से बहुत प्यार करती थी और उसको कभी भी खोना नही चाहती थी….पोलीस ने सोनिया को यह भी बताया कि हमको सौरभ की पॉकेट से एक लेटर मिला है जो आपके लिए है और थोड़ी देर में आपके पास पहुँच जाएगा .. थोड़ी देर बाद सोनिया को सौरभ का लेटर मिला जिसमें लिखा था ….. ” माई डियरेस्ट लव सोनिया,
मैं तुमसे कभी भी अलग नहीं होना चाहता था, पर शायद तुम मुझसे प्यार नही करती हो इसलिए मैं तुमसे दूर चला गया, क्यूंकी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ और हमेशा तुमको खुश देखना चाहता हूँ, शायद मेरे चले जाने से तुम मुझको भूल जाओगी पर मैं तुमको कभी नही भूलूंगा. तुम हमेशा अपनी लाइफ में खुश रहना और … आई एक सॉरी फॉर ऑल द टाइम्स वी फॉट…., मैं ही गलत था और मैं तुमको उसके लिए सॉरी बोलता हूँ ………!! सोनिया आई लव यु टू मच और मैं हमेशा तुमसे प्यार करता रहूँगा …” और उसके बाद से सोनिया ने अपनी लाइफ में हमेशा सौरभ को मिस किया, सोनिया सौरभ से रोज उसकी ग्रेव में मिलने जाती थी…..!! सोनिया ने कभी शादी नहीं की और जब कुछ साल बाद सोनिया की डैथ हुई तो उसकी आखिरी इच्छा यही थी की उसे उसके लवर के पास ही दफनाया जाये जिससे वो अपने प्यार के पास रहे और उससे दुबारा मिल सके …………….!!! बहुत ही सेड लेकिन ट्रू लव स्टोरी!
Story by
Hindi Stories Blog
5 साल बाद लड़की 8th Class में और लड़का 10th Class में हो गया और उन दोनों को पता भी नही चल रहा था कि कब वो दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगें। तभी एक दिन लड़के ने सोचा कि अब हम अपने प्यार का इजहार कर ही देते है। लेकिन उन दोनों में से किसी की हिम्मत नही होती थी ये बात एक-दूसरे से कहने में। काफी दिन निकल गए और फिर एक दिन दोनों ही स्कूल जल्दी आ गए। तब लड़की को अकेला देख लड़के ने अपने दिल की बात बतानी चाही और लड़की को उसने अपने पास बुलाया और फिर उसने अपने प्यार का इजहार कर दिया। तभी लड़की ने उसकी बात सुनकर उसे जल्दी से गले लगा लिया। फिर दोनों अपने-अपने Classroom में चले गए। दोनों बहुत ही खुश थे।
उस दिन के बाद दोनों School जल्दी आ जाते थे और बातें करते रहते थे और घर जाकर Phone पर बाते करते थे। दोनों में गहरा प्यार हो चूका था। वे आपस में बहुत प्यार से बातें करते थे। लड़का लड़की को बिल्ली बुलाता था और लड़की लड़के को बंदर बुलाती थी। उनके प्यार का कोई ठिकाना नही था। उनका प्यार बढ़ता चला गया।
फिर एक दिन जब स्कूल का Last Day था, तब दोनों ही स्कूल में बैठे थे। तब लड़की ने उस लड़के से रोते हुए कहा कि अब वो School के बाद उसे बहुत Miss करेगी। लड़के ने उससे कहा कि तू अभी रो मत और बस अपनी आगे की पढाई पर ध्यान देना। तभी दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगा लिया। उसके बाद उन दोनों का मिलना बन्द हो गया, क्योंकि लड़की घरवाले दूसरे शहर में चले गए और लड़की ने वही College में Addmissionले लिया। अब उनकी Phone पर कभी-कभी बात होती थी, क्योंकि लड़की पढ़ाई में Busy रहती थी।
उसके बाद 3 साल तक उनकी ऐसे ही थोड़ी-थोड़ी बात होती रहती थी। उसके बाद वहाँ लड़की को किसी दूसरे लड़के से प्यार हो गया और उसने उस लड़के से शादी कर ली। जब लडके को ये बात पता चली तो वह बहुत रोया, Because वह उससे बहुत प्यार 💝 करता था।
Story by
Hindi Stories Blog