Best collection of Hindi stories

Blog Search

Bannner q

Translate

Best collection of Hindi stories

Love Stories लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Love Stories लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

अक्टूबर 19, 2021

Love Story in Hindi - ढोला-मारू” की प्रेम कहानी || Hindi Stories Blog

 


Listen now :


 
ढोला-मारू” की प्रेम कहानी,

ढोली ने दोहों में राजकुमारी की खूबसूरती की व्याख्या कुछ ऐसे की। उसके चेहरे की चमक सूर्य के प्रकाश की तरह है, झीणे कपड़ों में से शरीर ऐसे चमकता है मानो स्वर्ण झांक रहा हो। हाथी जैसी चाल, हीरों जैसे दांत, मूंग सरीखे होंठ है। बहुत से गुणों वाली, क्षमाशील, नम्र व कोमल है, गंगा के पानी जैसी गोरी है, उसका मन और तन श्रेष्ठ है। लेकिन उसका साजन तो जैसे उसे भूल ही गया है और लेने नहीं आता।

ढोली पूरी रात ऐसे ही गाता रहा, सुबह राजकुमार ने उसे बुलाकर पूछा तो उसने पूंगल से लाया राजकुमारी का पूरा संदेशा सुनाया। आखिर साल्हकुमार ने अपनी पहली पत्नी को लाने हेतु पूंगल जाने
का निश्चय किया पर उसकी दूसरी पत्नी मालवणी ने उसे रोक दिया। उसने कई बहाने बनाए पर
मालवणी हर बार उसे किसी तरह रोक देती।

आखिरकार एक दिन राजकुमार एक बहुत तेज चलने वाले ऊंट पर सवार होकर अपनी प्रियतमा को लेने पूंगल पहुंच गया। वियोग में जल रही राजकुमारी अपने प्रियतम से मिलकर खुशी से झूम उठी। आखिर उसे उसका प्रेम जो मिल गया था। दोनों ने पूंगल में कई दिन बिताए। दोनों एक दूसरे में खो गए। एक दिन दोनों ने नरवर जाने के लिए राजा पिंगल से विदा ली।

कहते हैं रास्ते के रेगिस्तान में राजकुमारी को सांप ने काट लिया पर शिव पार्वती ने आकर उसको जीवन दान दे दिया। लेकिन दोनों की मुसीबतें यहीं समाप्त नहीं हो रही थीं, इसके बाद वे उमर-सुमरा के राजकुमारी को पाने के लिए रचे षडय़ंत्र में फंस गए।

उमर-सुमरा साल्हकुमार को मारकर राजकुमारी को हासिल करना चाहता था सो वह उसके रास्ते में जाजम बिछाकर महफिल सजाकर बैठ गया। राजकुमार सल्हाकुमार अपनी खूबसूरत पत्नी को लेकर जब उधर से गुजरा तो उमर ने उससे मनुहार की और उसे रोक लिया। राजकुमार ने राजकुमारी को ऊंट
पर बैठे रहने दिया और खुद उमर के साथ अमल की मनुहार लेने बैठ गया। (रेगिस्तानी इलाकों में किसी भी अतिथि की मनुहार या स्वागत अफीम के साथ की जाती है, अफीम को अमल कहते हैं)

इधर, ढोली गा रहा था और राजकुमार व उमर अफीम की मनुहार ले रहे थे। मारू के देश से आया ढोली बहुत चतुर था, उसे उमर सुमरा के षड्यंत्र का ज्ञान आभास हो गया था। ढोली ने चुपके से इस षड्यंत्र के बारे में राजकुमारी को बता दिया। राजकुमारी भी रेगिस्तान की बेटी थी, उसने ऊंट के एड मारी। ऊंट भागने लगा तो उसे रोकने के लिए राजकुमार दौड़ा, पास आते ही मारूवणी ने कहा – धोखा
है जल्दी ऊंट पर चढ़ो, ये तुम्हें मारना चाहते हैं। इसके बाद दोनों ने वहां से भागकर नरवर पहुंचकर ही दम लिया। यहां राजकुमारी का स्वागत सत्कार किया गया और वो वहां की रानी बनकर राज करने लगी।

इतिहास में इस प्रेमी जोड़े को ढोला मारू के नाम से जाना जाता है। तब से आज तक उनके नाम के गाने पूरे जोर-सोर से गाए जाते हैं और उनके प्रेम का गुनगान किया जाता है।

ढोला को रिझाने के लिए दाढ़ी (ढोली) द्वारा गाये कुछ दोहे –

आखडिया डंबर भई,नयण गमाया रोय |
क्यूँ साजण परदेस में, रह्या बिंडाणा होय ||

आँखे लाल हो गयी है , रो रो कर नयन गँवा दिए है,साजन परदेस में क्यों पराया हो गया है |

दुज्जण बयण न सांभरी, मना न वीसारेह |
कूंझां लालबचाह ज्यूँ, खिण खिण चीतारेह ||

बुरे लोगों की बातों में आकर उसको (मारूवणी को) मन से मत निकालो | कुरजां पक्षी के लाल बच्चों की तरह वह क्षण क्षण आपको याद करती है | आंसुओं से भीगा चीर निचोड़ते निचोड़ते उसकी हथेलियों में छाले पड़ गए है |

जे थूं साहिबा न आवियो, साँवण पहली तीज |
बीजळ तणे झबूकडै, मूंध मरेसी खीज ||

यदि आप सावन की तीज के पहले नहीं गए तो वह मुग्धा बिजली की चमक देखते ही खीजकर मर जाएगी | आपकी मारूवण के रूप का बखान नहीं हो सकता | पूर्व जन्म के बहुत पुण्य करने वालों को ही ऐसी स्त्री मिलती है |

नमणी, ख़मणी, बहुगुणी, सुकोमळी सुकच्छ |
गोरी गंगा नीर ज्यूँ , मन गरवी तन अच्छ ||

Hindi Stories Blog 🙏🙏

 

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

अक्टूबर 18, 2021

Love Story in Hindi - 16 साल की प्रेम कहानी || Hindi Story Blog


 Listen now:



इंदौर. 16 साल की प्रेम कहानी। कहानी में कई मोड़। एक्सीडेंट में लड़का लकवाग्रस्त हो गया। एमबीए लड़की फिर भी शादी को राजी। परिवार की सहमति नहीं थी। किसी तरह लड़के के घरवाले माने और दुल्हन ने व्हीलचेयर पर बैठे दूल्हे को वरमाला डाली। लोगों को पता चला तो इस प्रेम कहानी की मिसाल देने लगे। लड़की के घरवालों तक बात पहुंची। उन्हें लगा कि जिसकी मिसाल सब दे रहे हों उसमें गलत क्या है? मां ने बेटी को घर बुलवाया और उसे आशीर्वाद दिया। यह कहानी है गौरव श्रीवास्तव और सविता चौबे की। फरवरी में जब सविता ने गौरव से शादी की तो माता-पिता ने दूरी बनाए ली थी। वे इस शादी को लेकर राजी नहीं थे, लेकिन सविता के कदम की सभी ने सराहना की और उसकी मिसाल दी जाने लगी तो माता-पिता को गर्व महसूस हुआ। सविता कहती है पहले मां को लगता था कि लोग क्या कहेंगे? समाज को क्या जवाब देंगे पर मीडिया में खबर आने के बाद पूरे देश से परिजनों को फोन आए। सबने बधाई दी। लोग क्या कहेंगे का सवाल गर्व में बदल गया। मां को अब भी इस बात की चिंता है कि आगे की चुनौतियों का सामना हम कैसे करेंगे, लेकिन मैं हमेशा उन्हें कहती हूं कि चुनौतियां ही हमें जीने की नई राह दिखाती हैं।' सांत्वना नहीं मार्गदर्शन चाहिए गौरव पिछले दो साल से विनायक कंसलटेंसी के नाम से जॉब प्लेसमेंट का काम कर रहे हैं। गौरव और परिजन कहते हैं हमें लोगों के सांत्वना की जरूरत नहीं बल्कि मार्गदर्शन चाहिए। गौरव आसानी से लेपटॉप पर सारा काम कर लेते हैं। कहीं भी आने-जाने के लिए उनके पास ऑटोमेटिक व्हीलचेयर है और एक विशेष कार भी। रांग नंबर पर बातचीत से शुरू हुआ था प्यार का सफर गौरव कहते हैं- 18 साल पहले 1998 में सविता से एक रांग नंबर लग गया, जो मेरे घर का था। फोन उठाकर जब बात की तो सविता ने पूछा कि कहां से बोल रहे हैं। मैंने मजाक में कह दिया चिडियाघर से। दोनों हंसे और फोन रख दिया। कुछ दिन बाद दोबारा फोन किया और इस तरह बातें शुरू हो गई। करीब तीन माह बाद साकेत नगर में एक दोस्त के घर के नीचे दोनों मिले। मिलने का सिलसिला बढ़ा। करीब सात साल तक ऐसे ही चलता रहा। मैं कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करने लगा। दोनों ने शादी के बारे में सोचा और 2005 में घर वालों को बता दिया। अलग-अलग समाज के होने के कारण दोनों के घरवालों ने इनकार कर दिया। मगर हम दोनों कहां मानने वाले थे। एक-दो साल बाद जब दोनों परिवारों को लगा कि ये नहीं मानेंगे तो वो थोड़ा तैयार हुए। जन्म कुंडलियां मिलाई तो सविता मंगली निकली। इस पर जो बात बनी थी वो भी बिगड़ गई। दोनों परिवारों ने साफ इनकार कर दिया। दोनों परिजनों को मनाने में लगे रहे। सविता कहती हैं- इसी बीच 17 अगस्त 2008 को गौरव अपने तीन दोस्तों के साथ महू के पास वांचू पाइंट गए थे। उनकी कार खाई में गिर गई। जब गौरव को दोस्तों ने बाहर निकाला तो उनका शरीर काम नहीं कर पा रहा था। अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने बताया कि स्पाइनल इंज्युरी होने के कारण शरीर को लकवा हो गया है। सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई लेकिन तब भी ये प्यार कम नहीं हुआ। परिवार वालों ने इस दुर्घटना के पीछे मेरे मंगली होने को जिम्मेदार ठहराया। गौरव से मिलने घर जाती तो घर वाले मिलने नहीं देते। घंटों घर के बाहर ही बैठी रहती। कुछ समय बाद, आखिर हमारे प्रेम और समर्पण को गौरव के परिवार ने भी समझा और मुझ पर लगाई रोक हटा दी। गौरव ने मुझसे कहीं और शादी करने के लिए कहा। मेरे परिवार ने लड़का भी देख लिया लेकिन जल्दी ही हमारी समझ में आ गया कि एक-दूसरे के बिना नहीं जी सकते। तय हो गया कि कुछ भी हो, शादी करेंगे। पहले कोर्ट में शादी, फिर वरमाला कोर्ट में 17 फरवरी को गौरव और सविता ने शादी कर ली। परिवार के इकलौते बेटे की शादी का जश्न भी जरूरी था। इसलिए 22 फरवरी को साकेत क्लब में गौरव ने समारोहपूर्वक सविता की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई। पूरे कार्यक्रम से सविता के माता-पिता ने दूरी बनाए रखी, हालांकि सविता का भाई जरूर शामिल हुआ।

बुधवार, 23 जून 2021

जून 23, 2021

Love story in Hindi - टीचर और स्टूडेंट की लव स्टोरी || Hindi Stories Blog

 


यह एक 40 साल की लड़की और 16 साल के लड़के की एक रियल कहानी है, जिसे पढ़कर आप सन्न रह जाएंगे। लड़की का नाम था मनीषा जोशी, जो अहमदाबाद के एक अपार्टमेंट में रहती थी। वह अपने ही अपार्टमेंट के एक 16 साल के लड़के को ट्यूशन पढ़ाती थी। मनीषा बहुत हंसमुख स्वभाव की थी और सभी से हंस-हंस कर बात करती थी।


मनीषा की हंसी का असर कुछ ऐसा हुआ कि वह लड़का उसकी ओर आकर्षित हो गया। मनीषा को लड़के के इरादों की भनक लगते देर न लगी। उसे भी उस लड़के का साथ अच्छा लगता था। मनीषा ने न तो अपनी उम्र का ख्याल रखा और न ही सामाजिक मर्यादाओं का। और इसका परिणाम यह हुआ कि जल्द ही उनके मन की बात जुबां पर आ गयी और देखते ही देखते उनके बीच शारीरिक सम्बंध स्थापित हो गये।


जब दोनों लोगों के बीच नजदीकियां हद से ज्यादा बढ़ीं, तो लड़के के घर वालों को इसका शक हुआ। उन्होंने लड़के के ट्यूशन जाने पर पाबंदी लगा दी। इससे मनीषा आहत हो उठी। उधर लड़का भी विरह की आग में जल रहा था। वह भी इन पाबंदियों की दीवार को तोड़ डालना चाहता था। 


मनीषा ने एक दिन लड़के को चुपके से अपने पास बुलाया और उसके साथ भाग चलने का प्लान बनाया। दोनों लोगों ने एक दिन तय किया और मुम्बई जा पहुंचे।


उन दोनों के गायब हो जाने से अपार्टमेंट में हड़कम्प मच गया। लड़के के घर वालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई और इस तरह से पुलिस उन दोनों की खोजबीन में जुट गयी।


मनीषा अपने प्रेमी को लेकर मुम्बई से सूरत, भरूच, माउंट आबू आदि जगहों पर घूमती रही। उसे इस बात का अंदाजा था कि पुलिस वाले उसे खोज रहे होंगे, इसलिए वह होटल में न रूक कर धर्मशालाओं में शरण लेती थी और लड़के को अपना बेटा बताती थी।


10 दिनों तक मनीषा अपने प्रेमी के साथ इधर-उधर फिरती रही। लेकिन जल्दी ही उसकी जमा पूंजी समाप्त हो गयी। उसके जेवर भी बिक गये। जब उनके सामने अर्थ का संकट आया, तो उसने अहमदाबाद जाकर कुछ पैसे जुटाने का निश्चय किया।


लेकिन जैसे ही मनीषा अमदाबाद पहुंची, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के उसे एक नाबालिग स्टूडेंट को भगाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में जेल भेज दिया। और इस तरह मनीषा की प्रेम कहानी का 'द इंड' हो गया। 


मनीषा वह जेल में अपने दिन गुजार रही है और पछता रही है कि क्यों आखिर उसने एक नाबालिग के साथ प्रेम की पींगे बढ़ाईं, जिसमें उसकी जमा पूंजी भी चली गयी और साथ ही हुईं जगसाई। पर कहावत है कि अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत?

गुरुवार, 3 जून 2021

जून 03, 2021

Love Story in Hindi - सच्चे प्यार का मतलब ||Hindi Stories Blog

 


एक दिन आदमी को  उसकी पत्नी ने, जिसके बहोत लम्बे बाल थे उसने उसके लिए एक कंघा खरीदने के लिए कहा ताकि वो अपने बालो की अच्छे से देखभाल कर सके.

उस आदमी ने अपनी बीवी से माफ़ी मांगी और कंघी लेने से मना कर दिया. उसने समझाया की उसके पास अभी उसकी टूटी हुई घडी का पट्टा बिठाने के भी पैसे नहीं है. लेकिन फिर भी उसकी पत्नी जिद पर अडी रही.

गुस्से में वह इंसान काम पर जाने के लिए निकाल गया और जाते-जाते अचानक रास्ते में उसकी नजर एक घडी की दुकान पर पड़ी, उसने सोचा की वह उस दूकान पर अपनी घडी बेच देगा और उसकी पत्नी के लिए कंघा लेकर जायेंगा.

शाम में वो अपने हातो में कंघी लेकर अपने घर आया, पत्नी को कंघी देने ही लगा

लेकिन अचानक अपने पत्नी को देखकर वह आश्चर्यचकित हो गया, क्यूकी उसने अपनी पत्नी को शोर्ट-हेयर (कम बालो) में देख लिया था.

उसने अपने बालो को बेचकर अपने पति की घडी के लिए नया पट्टा ख़रीदा था.
                    

एक दुसरे के प्रति गहरा प्यार देखते हुए अचानक दोनों के आखो से आसू निकलने लगे, ये आसू उनकी ख्वाइश पूरी होने के वजह से नहीं बल्कि उनके एक-दूजे के लिए प्यार को देखकर थे.

सीख :-

प्यार करना मतलब कुछ नहीं है, प्यार करने लायक बनना थोडा बहोत अच्छा है लेकिन प्यार करने और साथ में करने लायक बनना, ये सब कुछ है. प्यार को कभी किसी का दिया हुआ अनुदान समझकर स्वीकार ना करे.

बल्कि जिस से भी हम प्यार करते है, उस से बिना किसी शर्त के, बिना किसी लालच के बिना किसी द्वेषभावना के हमेशा दिल से प्यार करते रहना चाहिये. क्यूकी जब हम किसी को दिल से प्यार करते है तब हम सामने वाले के दिल में हमेशा के लिए बस जाते है. की जब दो लोगो के बिच प्यार होता है तब वह किसी दौलत का भूका नहीं होता, वह भूका होता है तो सिर्फ स्नेहभाव का. जिस से भी हम प्यार करते है उनसे हमेशा हमें प्यार से पेश आना चाहिये. एक दुसरे के लिए समय निकलते रहना चाहिये. तभी हम हमारे रिश्ते को सफलता से आगे बढ़ा पाएंगे.

प्यार से बोला गया आपका एक शब्द दो दिलो के बिच हो रहे बड़े से बड़े मनमुटाव को भी खत्म कर सकता है. प्रेमभाव से रहना कभी-कभी हमारे लिए भी फायदेमंद साबित होता है. क्यू की कई बार जो काम हजारो रुपये नहीं कर पाते वही प्यार से बोले गये हमारे दो शब्द काम आते है.


Story by
Hindi Stories Blog

शुक्रवार, 28 मई 2021

मई 28, 2021

love story in hindi 2021 - स्कूल में पढ़ते समय प्यार हुआ||Hindi Stories Blog


मेरा नाम रीतिका है और मै हरियाणा से हूँ। मै आप सभी से मेरी Love Story शेयर करने जा रही हूँ। जब मै 12th क्लास मे थी तब मुझे Life का पहला प्यार हुआ था। उसका नाम सुशील था और वह हमारे घर के पास ही रहता था। मैंने जब उसको पहली बार देखा तभी उससे प्यार हो गया। वो बहुत Smart था और उसका स्वभाव भी बहुत अच्छा था। वो सभी से बहुत अच्छे तरीके से बात करता था। मेरा बस यही मन करता था कि मै ही उसको सब कुछ बता दूँ, क्योंकि मुझे डर लगता था कि कहीं कोई और ना उसको Propose कर दे।

 एक एकना बीत गया और मै बस उसको Propose करने का मौका ढूंढती रही। एक दिन जब सुशिल Coaching Center पर जा रहा था तो मै भी Scooty से उसके पीछे-पीछे गयी और उससे थोड़ी दूर जाने के बाद मैंने अपनी Scootyरोक ली और जब सुशिल आया तो मैंने उससे कहा कि मेरी Scooty Start नही हो रही है Please आप Start कर दो। तब सुशिल ने Bike खड़ी करी और मेरी Scooty को एक बार मे ही Start कर दी और मुझसे कहा कि Start हो तो गयी। मुझे हंसी आ रही थी और मन मे सोचा कि खराब ही कब थी Scooty जो Start नही होयेगी। उसके बाद मैंने सुशिल को Thank You बोला और हम दोनों चले गए। मुझे बहुत दुःख हुआ कि मै पहले दिन उसको अपने दिल की बात नही बता पायी।

                 


उसके अगले दिन जब मै स्कूल से आ रही थी तो रास्ते मे सुशिल मिला और उस दिन तो सुशिल ने खुद ही मुझसे बोला कि तुम्हारा नाम क्या है। मैंने बता दिया। फिर सुशिल मेरे बारे मे सब पूछने लगा कि कहा रहते हो, कोनसी क्लास मे पढ़ते हो Etc. फिर हम दोनों अपने घर चले गए। मुझे उस दिन बहुत ख़ुशी हो रही थी कि मैंने सुशिल से इतनी सारी बाते करी। उसके बाद 10-15 दिन गुजर गए और मैंने सुशिल को नही देखा क्योंकि वो शहर से बाहर चला गया था। तब मै बहुत परेशान हुई और तब मैंने उसे Facebook पर सर्च करने की सोची। जब मैंने Facebook पर उसका नाम लिखा तो सबसे ऊपर उसी की Profile थी। मै बहुत खुश हो गयी और उसके पास Friend Request भेजकर Messege भी कर दिया। फिर 2 घण्टे बाद सुशिल का Reply आया और मै बहुत खुश हो गयी।


 


उसके बाद हम दोनों मे बहुत बातें होने लगी और हम उसकी तरफ से बहुत अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन मै तो उसे प्यार करती थी। अब हमें बात करते हुए 2 Months हो गए थे और एक दिन सुशिल ने मुझे कहा कि रीतिका मै तुमसे कुछ कहना चाहता हूँ। तो मैंने कहा कि बोलो क्या कहना है। तब सुशिल ने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है। यह सुनकर मेरी आँखों मे ख़ुशी के आंसू आ गए और मैंने भी उसे I Love You कह दिया। तब से हमारे प्यार कहानी शुरू हो गयी और अगले 4 साल तक हमारी बातें होती रही और पढ़ाई पूरी होते ही हम दोनों ने शादी कर ली


Story by Hindi Stories Blog



Post Labels